/

MP सरकार की नीतियों के खिलाफ फर्जी खबर रोकने के लिए सरकार ने बनाया फ़ैक्टचेक पोर्टल

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया है जोकि भ्रामक खबरों और अफवाहों के संबंध में जानकारी देगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल सोमवार को जनसम्पर्क विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पोर्टल आमजनों को भ्रामक खबरों और अफवाहों की वस्तु-स्थिति की जानकारी देने का कार्य करेगा।

मंत्रालय में आयोजित पोर्टल शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क शिवशेखर शुक्ला, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क आशुतोष प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, नीतियों और जन-कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में भ्रामक खबर चलने से शासन की छवि धूमिल होती है। ऐसी खबरों के संबंध में तत्काल सही वस्तु-स्थिति आमजन के सामने लाना जरूरी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में जनसम्पर्क विभाग का फैक्ट चेक पोर्टल अहम भूमिका निभाएगा।

कैसे उपयोग करें फैक्ट चेक पोर्टल

किसी भी खबर की वस्तु-स्थिति जानने के लिये फैक्ट चेक: पोर्टल factcheck.mpinfo.org पर विजिट कर संबंधित खबर को अटैच कर सबमिट करना होगा। फैक्ट चेक पोर्टल के माध्यम से ऐसी कोई फर्जी खबर, जो सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रही है, उसकी पुष्टि की जा सकती है।

पोर्टल पर प्राप्त होने वाली खबर की पुष्टि के बाद संबंधित को अवगत कराने के साथ खबर को फैक्ट चेक पोर्टल पर अपलोड भी किया जायेगा।

पोर्टल को @jansamparkfc और /jansamparkfc पर फॉलो किया जा सकता है। यहाँ पर भी यह जानकारी शेयर की जायेगी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तेलंगाना: कांग्रेस सचिव का इस्तीफा, अध्यक्ष पर पद के लिए ₹50 करोड़ देने का लगाया आरोप

Next Story

‘दादा बनने की उम्र में तीसरी पत्नी ढूँढ़ रहे हैं आमिर खान’- BJP सांसद ने दिया बयान

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…