हिन्दू आदिवासियों ने गाय काटने के आरोपों में 7 क्रिस्चियन आदिवासियों को पीटा, सर मुंडवाया व जय श्री राम के नारे लगवाए

भेरिकुडार: झारखण्ड की राजधानी से करीब 130 किलोमीटर की दुरी पर स्थित भेरिकुडार गांव में 7 क्रिस्चन आदिवासियों को लोहे की रोड, लाठी डंडो से पीटने व सरेआम सर मुंडवाने की घटना प्रकाश में आई है।

घटना 16 सितम्बर की है जहां 60 से अधिक लोगो की भीड़ ने 7 धर्म परिवर्तित आदिवासियों को गाय काटने के आरोपों में बुरी तरह पीटा व फिर उन सभी के सर के आधे बाल उड़ा दिए।

साथ ही पीड़ितों की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन जय श्री राम का नारा लगाने को भी उकसाया था। पीटने व सर मुंडवाने के आरोपों में कई हिन्दू आदिवासियों को नामजद किया गया है।

वहीं घटना तब प्रकाश में आई जब क्षेत्र के ही एक क्रिस्टन दलित एक्टिविस्ट जस्टिन बेक ने 25 सितम्बर को मामले की गंभीरता के चलते इसे जोरो शोरो से उठाया था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्यवाई का भरोसा दिया है।

घटना में अपमानित व पीटे गए दीपक कुल्लू ने बताया कि उन्होंने देखा की भीड़ राज सिंह कुल्लू को पीट रही थी व उनकी पत्नी जैकलिन कुल्लू को धर्म परिवर्तन करने को लेकर अपमानित कर रही थी।

जिसके बाद उन्होंने जब उन्हें बचाना चाहा तो उन्हें भी भीड़ ने बुरी तरह पीट डाला। भीड़ ने आरोप लगाया था कि उन्होंने गाय को काटा है। ज्ञात होकि राज सिंह कुल्लू पास के ही चर्च में पादरी भी है।

आगे पीड़ित दीपक कुल्लू ने बताया कि भीड़ ने 6 अन्य क्रिस्चियन आदिवासियों को भी बुरी तरह घसीटा व पीटना शुरू कर दिया। साथ ही भीड़ उनसे जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए उकसा रही थी।

वहीं महोता टोला के पास ही एक पेड़ के नीचे भीड़ ने सातों पीड़ितों को जबरन पकड़कर उनका आधा सर उस्तरे से मुंडवा दिया।

3 आदिवासी, 2 ओबीसी सहित 4 अन्य पर लगा है आरोप
पुलिस ने घटना को घटित करने के आरोपों में 3 आदिवासी सहित कुल 9 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

आरोपियों में नयन केशरी, सोनू , सोनू नायक, तुलसी साहू, श्रीकांत प्रसाद, दीपक प्रसाद, अमन केशरी, राजेंद्र प्रसाद व नकुल पातर शामिल है। इनमे से सोनू नायक, तुलसी साहू व नकुल पातर पर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने के आरोपों को भी गाँव वालो ने बताया है।

वहीं पीड़ितों में राज सिंह, दीपक, एम्मानुएल टेटे, सुगड़ डांग, सुलीन बरला, सोषन डांग, व सेम किदो शामिल है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Why Aarushi Kapoor is writing this piece?

Aarushi Kapoor is a student of journalism at the University of Delhi. She has a very keen interest in National politics and a knack over liberals and left-oriented politics. Moreover, She loves right because right is always right!

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘राज्यों में बनें धर्मांतरण विरोधी कानून, फ़र्जी सेवा द्वारा आदिवासियों का धर्मांतरण कराती हैं मिशनरी’- UP विधानसभा अध्यक्ष

Next Story

ट्रक में लाए ट्रैक्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर फूँका, पत्रकार बोले- राजनीतिक अराजकता

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…