महाभारत की द्रौपदी का CAB को समर्थन, कहा- बुर्क़ा पहनके न भागती तो बना देते बेग़म

कोलकाता (WB) : महाभारत व चंद्रकांता जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी मशहूर बंगाली एक्ट्रेस नें CAB का समर्थन किया है।

आप लोगों को दूरदर्शन की वो TV श्रंखलाएं याद ही होंगी जिसके लिए हफ़्तो का बेशब्री भरा इंतजार होता था, जी हाँ 90 के दशक की रामायण व महाभारत।

Rupa Ganguly, Draupadi of Mahabharata

महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण और भगवान श्री कृष्ण द्वारा रक्षा करने वाली तस्वीरें भी याद होंगी, अब उन्होंने देश में बवाल मचाने वाले CAB का समर्थन किया है।

Actress Rupa Ganguly

दरअसल द्रौपदी का असली नाम रूपा गांगुली है जोकि मशहूर बंगाली एक्ट्रेस है। हालांकि अक्टूबर 2015 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

आपको बता दें कि रूपा गांगुली एक बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बांग्लादेश से आकर भारत में अपने परिवार के साथ बांग्लादेशी शरणार्थी के रूप में जीवन का काफ़ी समय बिताया था।

हाल ही में विवादित मुद्दे नागरिकता कानून का एक्ट्रेस रूपा गांगुली नें पुरजोर समर्थन किया है। जिसपर उन्होंने अपना ही उदाहरण देकर बंटवारे के बाद का दर्द लोगों तक साझा किया।

RS MP Rupa Ganguly

उन्होंने कहा “हम कहाँ जाएंगे, अगर भारत हम जगह न देगा ? कोई तो होगा जो सोचेगा ? हम कितने बार बेघर होंगे ? मेरे पिताजी को, उनके देश मे, कभी नरायनगंज, कभी ढाका, कभी दिनाजपुर, कितनी बार हम अपने घरों को बदलते हैं कितनी बार हम उवास्तु (शरणार्थी) के रूप में जीते हैं।”

अपने पिता को याद करते हुए रूपा गांगुली नें कहा “आप बहुत खुश होंगे जेठु, बाबा ! मुझे याद है बंटवारे का दर्द जिससे आप सभी गुजरे हैं।”

अपने बयान में रूपा ने बचपन में अपने साथ हुई ज्यादतियों के बारे में बताया कि “काश मैं कह पाती, मैंने खुद क्या झेले। मैं तो ​​’खान टाइगर’ की बेगम बन जाती, अपहरण करने आये थे, अगर उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में तिनाजपुर से भाग नहीं पाती। उस समय कक्षा 7 में पढ़ रही थी।”

आगे उन्होंने नागरिकता कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार भी जताया।

[TV चैनलों से अलग खबरें पाने के लिए फ़लाना दिख़ाना फेसबुक पेज़ Falana Dikhana व ट्विटर हैंडल @FDikhana पर आ जाइए, वहीं मिलेेंगे, जय हिंद ]

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं पर्स से बची जान, कांस्टेबल बोले पर्स में रखी थी महादेव की फ़ोटो व सिक्के

Next Story

‘CAB का विरोध करने वाले 90% लोगों को पता नहीं कानून क्या है’- कुमार विश्वास

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…