राम की नगरी में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस पर सुलह कराने का लगा आरोप, 5 दिन बाद लिखी FIR

लखनऊ: प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में एक बच्ची ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जिले के मनाऊपुर स्थित जंग बहादुर जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली जानवी दुबे लगातार छेड़छाड़ से परेशान थी। मामले पर परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता ने कहा कि पुलिस ने पांच दिन तक मामले को दबाये रखा और FIR दर्ज नहीं की। जिसके बाद परिजनों ने CO और SP से न्याय की गुहार लगाई। सामाजिक संगठनों के हस्तक्षेप के बाद थाना अध्यक्ष ने मामला दर्ज किया।

राह चलते छेड़ता था आरोपी
FIR के अनुसार जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी उसी में आरोपी भी पढ़ाता था। आरोपी लवकुश सिंह अक्सर लड़की को छेड़ता था। घटना के दिन भी आरोपी ने छात्रा को रोककर छेड़छाड़ की थी जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी छात्रा से फ़ोन पर बात करने के लिए भी दबाव बना रहा था।

पुलिस ने सुलह का बनाया दबाव
परिजनों के अनुसार हैदरगंज थाने के थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान इस मामले पर उनपर सुलह का दबाव बना रहे थे। उन्होंने पांच दिन तक FIR दर्ज नहीं की। इसी बीच एक रिकॉर्डिंग में सुना जा सकता है कि वह सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तारी से दूर
FIR में देरी के बाद पुलिस अभी ढुलमुल तरीके से कार्यवाई कर रही है। घटना के दस दिन बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के दबाव में इंस्पेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने न्याय के CM से भी मिलने की बात कही है।

Leave a Reply

Previous Story

झूठा SC-ST केस: पड़ोसन का पलटा पैंतरा, कोर्ट ने कराया मामला दर्ज

Next Story

मोहन भागवत के बयान पर मचा बवाल, RSS चीफ को साधु संतों की दो टूक, कहा धर्म के ठेकेदार मत बनिए

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…