कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित पोस्ट, सवर्णों को बताया बाहरी

नईदिल्ली : कांग्रेस नेता उदितराज नें सवर्णों को लेकर एक बार फ़िर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने उन्हें बाहरी बताया है।
कांग्रेस नेता उदित राज नें जाति को लेकर एक बार फिर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। इसमें उन्होंने दावों के तहत सवर्णों को बाहरी बताया है।
दलित नेता के तौर पर पहचान रखने वाले कांग्रेस नेता उदितराज नें अपने एक फेसबुक पोस्ट में सवर्णों को बाहरी बताया है।
आइए पहले उनकी विवादित फेसबुक पोस्ट पढ़ते हैं :

बाल गंगाधर तिलक अपनी किताब “आर्कटिक होम्स इन द वेदाज” में भी सवर्णों के बाहर से आने कि पुष्टि करते हैं.  तिलक लिखते हैं कि – “ उत्तरी ध्रुव आर्यन का मूल स्थान या निवास हुआ करता था। लेकिन वहां ज्यादा ठंड होने की वजह से 8000 बीसी के लगभग यूरोप और एशिया में बसने आये। उस समय उत्तरी ध्रुव पर बर्फ से ढंका होने कि वजह से रहने योग्य भूमि का भी अभाव था और वर्तमान भारत के उत्तरी छोर की जमीन उस समय लगभग खाली थी, ये लोग यहाँ आकर बस गए”। तिलक वेद के मन्त्र और कैलेण्डर के गहन अध्ययन और शोध के उपरान्त इस निष्कर्ष पर पहुचे थे। राहुल सांकृत्यायन ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास गंगा से वोल्गा में भी विस्तार से चित्रित किया है किस तरह से आर्य विशेष रूप से गंगा के पठारी एरिया में आये। नेहरु ने अपनी प्रसिद्ध किताब डिस्कवरी ऑफ़ इण्डिया में भी इस बात की पुष्टि की है कि आर्यन बाहर से आकर भारत में बसे।

फेसबुक पोस्ट के ज़रिए उदितराज नें बाल गंगाधर तिलक, नेहरू, राहुल सांस्कृत्यायन जैसे लेखकों के कथित सन्दर्भ के ज़रिए सवर्णों को बाहरी कहा है।

उदितराज अपने सोशल मीडिया पर अक्सर सवर्ण समाज को निशाना बनाते रहे हैं। यहां तक कि 2019 क्रिकेट विश्व कप में टूर्नामेंट में भारत की हार का जाति बताकर जिम्मेदारी टीम के सवर्ण खिलाड़ियों पर डाली थी। जिसके कारण उन्हें काफ़ी आलोचना भी सहनी पड़ी थी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मुसलमान आज से हिंदुस्तान नहीं भारत बोलेंगे: सपा अध्यक्ष अबू असीम

Next Story

‘लाखों कश्मीरी पंडितों को कहा गया, रातों रात अपनी बहन-बेटियों को छोड़के निकल जाओ’- कवि नें सुनाई डरावनी दास्ताँ

Latest from अरे धत्त ब्रो

विवादित कॉमेडियन ने ब्राह्मणों को कहा- ‘भिखारी ब्राह्मणों गु के कीड़े ल*डे, गां$ इतनी तोड़ दी जाएगी की मूत दोगे’

नई दिल्ली: विवादित कॉमेडियन संजय राजौरा का ब्राह्मण समुदाय पर किया गया एक कमेंट सोशल मीडिया…