/

UP: मेज थपथाने वाले बीजेपी नेता पर दर्ज हुआ SC-ST एक्ट, गिरफ़्तारी पर बोले फर्जी लगा है एक्ट

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में सफाई कर्मचारी से अभद्रता किये जाने को लेकर बीजेपी नेता पर एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार को दोपहर नगर पंचायत कार्यालय में भाजपा नेता व सफाई कर्मी सनी के बीच सामान मंगाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सफाई कर्मियों ने भाजपा नेता के खिलाफ अभद्रता करने व जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए थाना खीरी में तहरीर दी थी।

देर शाम सफाई कर्मी सनी की तहरीर पर थाना खीरी में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले में कई दिन बीत जाने के बावजूद भी गिरफ़्तारी न होने पर सफाई कर्मचारी संगठन ने थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मी व सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पंचायत हॉल में बैठक भी की।

आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों की ओर से पुलिस को दो दिन का समय दिया गया है। दो दिन में बीजेपी नेता रामप्रकाश मिश्र की गिरफ़्तारी नहीं होने पर कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर चला जायेगा जिससे प्रदेश में सफाई की समस्या बढ़ सकती है।

सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं बीजेपी नेता ने सफाई कर्मचारियों के इस आरोपों को फर्जी बताते हुए इसे निराधार बताया है।

सफाई कर्मचारियों के इस चेतावनी से पुलिस प्रशासन पर दबाव बन गया है। वहीं पुलिस द्वारा जल्द कार्यवाई का आश्वाशन दिया गया है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

 

 

+ posts

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

JNU छात्र साजिद का देशविरोधी बयान, ‘भारतीय सेना कश्मीरियों का नरसंहार करती है’, FIR दर्ज

Next Story

RSS अब झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को कराएगा IAS-IPS की तैयारियां !

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…