आर्टिफिशियल चंद्रमा से जगमगायेगा चीन

बीजिंग(चीन):- दुनिया में अपनी टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर चीन ने दुनिया को फिर से एक बार हैरत में डाल दिया है। चीन अपना  एक आर्टिफिशियल चाँद बनाने जा रहा है, जिससे वह अपने शहरों में रोशनी कर सकेगा। चीन 2020 तक अपने शहरों में प्रकाश करने के लिए “आर्टिफिशियल चंद्रमा” बनाने की योजना पर काम कर रहा है। चीन द्वारा बनाया गया यह आर्टिफिशियल चन्द्रमा लगभग 50 मील तक रोशनी करेगा।

चीन के अधिकारियों ने आर्टिफिशियल चन्द्रमा को लेकर कुछ जानकारियां दी हैं। चीनी अधिकारीयों ने कहा कि यह विचार एक फ्रांसीसी कलाकार से प्रेरित है जिसने पृथ्वी पर लटकते दर्पणों के हार का अनुमान लगाया था। चेंगदु एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक सिस्टम रिसर्च इंस्टिट्यूट के चेयरमैन वू शुनफेंग ने इस योजना का खुलासा किया है और इसी इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक आर्टिफिशियल चन्द्रमा को बनाएंगे। चेंगदु इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक अगले दो सालों बाद आकाश में इलुमिनेशन सेटेलाइट नाम से उपग्रह भेजने की तैयारी में हैं।

चीन के अख़बार पीपुल्स डेली के अनुसार 2020 में दक्षिण-पश्चिम शहर चेंगदु से लांच होने वाले चंद्रमा की रोशनी वास्तविक चन्द्रमा से आठ गुना ज्यादा होगी। रात के समय में आर्टिफिशियल चन्द्रमा के द्वारा जोरदार रोशनी हो सकेगी।

यह सेटेलाइट 1999 के रूसी शोधकर्ताओं के प्लान पर आधारित है जिसमे कक्षा में रखे गए दर्पण की मदद से साइबेरिया के शहरों को रोशन करने की योजना बनाई गयी थी। चीन को उम्मीद है कि यह तकनीक बिजली की तुलना में एक किफायती विकल्प साबित होगी और इसका खर्च भी कम आएगा।

हम आपको बता दें कि चीन की तकनीक इतनी एडवांस है की उसने दुनिया के 7 अजूबों की कॉपी भी चीन में बनाई हुई है। दुनिया का सबसे लम्बा समुद्र पर पुल भी चीन में ही है।

 

 

Leave a Reply

Previous Story

28 और 29 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे जापान दौरा

Next Story

दशहरा : देश भर में जलाया गया एससी एसटी एक्ट व आरक्षण का पुतला

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…