/

कानपुर: प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल को हरा रंग पोत बनाया मस्जिद, अदा की नमाज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रामधाम चौराहे के समीप एक प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल को मस्जिद में बदलने पर बखेड़ा खड़ा हो गया।

घटना की सूचना होते ही मौजूदा भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियो की क्लास लेनी शुरू कर दी व मस्जिद के निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

दरअसल मामला 15 दिन पहले का है जहां रामधाम चौराहे के पास स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल, जिसे स्वामी शिवपुरी बाबा की समाधि स्थल भी कहा जाता है, को मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद बताकर उसकी दीवारों को सफेद और हरे रंग से पुतवाया दिया था। जिसकी जानकारी जब स्थानीय लोगो को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से की थी। मौजूदा लोगो ने हमें बातचीत में बताया धार्मिक स्थल को न सिर्फ हरे व सफ़ेद रंग से पोता गया बल्कि उसमे नमाज भी अदा करी गई थी।

17 जनवरी को हुई थी मस्जिद में बदलने की जानकारी:

मामले में जब जानकारी स्थानीय हिन्दू नेताओ को हुई तो उन्होंने तत्काल पहुंच धार्मिक स्थल को पुनः उसे उसी रंग में पुतवा दिया। वहीं जिससे दो पक्षों में तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई थी।

हालाँकि क्षेत्रीय भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मामला संज्ञान में आते ही निर्माण कार्य रुकवा दिया व पुलिस को भी कोई निर्माण न करवाने की चेतावनी भी दी। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर के किसी मंदिर को मस्जिद नहीं बनने दिया जाएगा।

कुछ लोगो ने शहर के काजी को धार्मिक स्थल मे तोड़फोड़ की सूचना दी:

इसी को लेकर कुछ लोगों ने बिठूर पुलिस और शहर काजी को धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की सूचना दे दी। इसकी सूचना मिलते ही बिठूर, पनकी और कल्याणपुर थाने की पुलिस के अलावा सीओ कल्याणपुर अशोक कुमार सिंह और एसडीएम पूजा यादव मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं धार्मिक स्थल को फिर से सफेद रंग से पुतवा दिया। साथ ही तनाव की स्थिति को देखते हुए देर रात पीएसी तैनात कर दी गई थी।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support us
+ posts

Vivek is an ordinary man who breaks unusual news.

Previous Story

किसान आंदोलन स्थल पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए 1 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे: हमले के बाद कांग्रेस सांसद बोले

Next Story

UP: कटीले तार में बाँध किसान को जिन्दा जलाया, पुलिस को आत्महत्या करने का है शक

Latest from उत्तर प्रदेश