/

UP: कटीले तार में बाँध किसान को जिन्दा जलाया, पुलिस को आत्महत्या करने का है शक

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरगवां में एक किसान को कंटीले तार से बांधकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान धर्मपाल शुक्रवार की रात अचानक लापता हो गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर में नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोपहर बाद उनका जला हुआ शव जंगल में अधजली हालत में एक पेड़ से बंधा मिला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

धर्मपाल की डायरी में अंकित विवरण के आधार पर 20 साल पुराने विवाद में पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों क्रमशः तोताराम पुत्र जमुना प्रसाद कुर्मी उम्र 55 वर्ष व ओंकार पुत्र मोतीराम कुर्मी उम्र 50 पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बरगवां गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल खेती किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह जब उनकी बेटी चाय लेकर पहुंची तो वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

दोपहर के समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उनका अधजला शव पेड़ से बंधा देखा तो परिजनाें को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ यतेंद्र कुमार पुुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। धर्मपाल के परिजनों का आरोप है कि रात के समय ही उनका अपहरण कर खेत में ले जाया गया और वहां सेमल के पेड़ से बांधकर तेल छिड़कते हुए जिंदा जला दिया गया।

परिजनों ने एक पड़ोसी पर 20 साल पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक डायरी भी सौंपी है, जिसमें उन्होंने अपनी जान काे खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

+ posts

Vinay covers crime for Falana Dikhana.

Leave a Reply

Previous Story

कानपुर: प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल को हरा रंग पोत बनाया मस्जिद, अदा की नमाज

Next Story

मिट्टी के बर्तन बेचकर रोज 100 रुपए कमाने वाले परिवार ने राम मंदिर के लिए दिए 100 रुपए के चिल्लर

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…