दिल्ली: बजरंग दल कार्यकर्ता के घर में घुस चाकू से हत्या, परिजन बोले आरोपियों की रहती हैं धौंस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बजरंग दल के एक कार्यकर्त्ता की हत्या का मामला सामने आया है।

जागरण रिपोर्ट है कि बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप करीब 20 लोगों पर लगा है। ये लोग कई परिवारों के हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय रिंकू शर्मा के तौर पर हुई है। 

आरोपित रिंकू के घर में बुधवार रात 12 बजे के करीब घुसे थे। आरोपितों में कुछ महिलाएं भी थी। रिंकू को घायल अवस्था मे पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे उपचार का दौरान मौत हो गई।

Deceased Rinku (PC: Jagran)

मृतक रिंकू के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आ पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिस परिवार ने अपने परिजन को खो दिया उसी ने कोरोना काल में आरोपी परिवार को अपना ब्लड डोनेट किया था ताकि उनकी जान बच सके।

मृतक के परिजनों ने ये भी कहा कि उसकी यहां चलती है। वो फैक्ट्री भी चलाता है लेकिन खुद को दिखाता गरीब है। उसके 5 भाई हैं।

वहीं हत्या मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि व्यक्ति की हत्या में शामिल चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल जन्मदिन की पार्टी में बहस के बाद मृतक को चाकू मार दिया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के करीब फ़ूड जाइंट्स को खोलने के लिए दुश्मनी थी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पदोन्नति में आरक्षण न लागु करने पर मुख्य सचिवों पर होगा SC/ST एक्ट दर्ज, रद्द होंगे गैर दलितों के प्रमोशन

Next Story

सरकार लांच करेगी देश का पहला CNG ट्रैक्टर, 50% तक बचेगा किसानों का ईंधन खर्च

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…