सभी मुस्लिम बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर करें वोट : सिद्धू

बिहार :- देश में इस समय चुनाव का माहौल चल रहा है और कुछ समय बाद दूसरे चरण का मतदान होना है, लेकिन इसी के साथ नेताओं के बयान काफी विवादित होते जा रहे हैं। अब नेता ऐसे बयान दे रहें हैं जिससे लोगों में भी आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने विवादित बयान देने पर योगी आदित्यनाथ, मायावती और आजम खान जैसे लोगों पर कार्रवाई की है। अब एक और बयान सुर्खियों में है जोकि मुसलमानों को लेकर दिया गया है।

दरअसल, कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार में एक विवादित बयान दे दिया है जिसमे उन्होंने मुसलमानों से कहा है कि आपकी पूरी आबादी एक होकर वोट करती है तो मोदी सुलट जायेगा। कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू बिहार के कटिहार में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसके अलावा सिद्धू ने यह भी कहा कि “असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी ने ही खड़ा किया है और ऐसा करके वह मुसलमानों के वोट बाँटना चाहती है।

इसी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की शिकायत चुनाव आयोग में कर दी गयी है और चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन से सिद्धू के बयान की सीडी मांगी है और इसके साथ ही भाषण पर रिपोर्ट देने की बात भी कही है। अब यह देखना होगा कि आगे चुनाव आयोग सिद्धू पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Previous Story

कन्हैया बोले थे ‘कौन बेटा माँ से मिलने कैमरा लेके जाता है’, 9 अप्रैल को भूले व खिचाई 2 फोटो

Next Story

BJP नेता का बड़ा बयान, “नोट पर बापू की जगह लगे अम्बेडकर की फोटो…”

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…