किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में हुए 2 नगर निगम उपचुनावों को BJP ने भारी अंतर से जीता

चंडीगढ़: हरियाणा में जारी किसान आंदोलन के बीच नगर निगम के दो वार्डों में हुए उपचुनावों में भाजपा ने दोनों में जीत दर्ज कर ली है।

राज्य में और राज्य की सीमाओं पर किसान यूनियनों के नेतृत्व में करीब 10 महीनों से किसान आंदोलन जारी है। हालांकि इस बीच भाजपा ने 3 अक्तूबर को नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड नंबर 34 और नगर निगम करनाल के वार्ड नंबर 7 की सीटों के लिए हुए उपचुनावों में भारी अंतर से विरोधियों को हरा दिया है।

करनाल :

करनाल जिले में नगर निगम करनाल के वार्ड नंबर 7 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरिता कालड़ा ने जीत हासिल की है। सरिता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार नवीन कुमार को 3500 वोटों से हरा दिया है।

सरिता कालड़ा पहले भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। ये सीट उनके पति सुदर्शन कालड़ा की मौत के बाद खाली हुई थी जोकि यहाँ से 3 बार पार्षद रहे हैं।

गुरुग्राम :

वहीं गुरुग्राम जिले में नगर निगम गुरुग्राम वार्ड 34 के लिए सम्पन्न उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामा रानी राठी ने जीत हासिल की है।

रामा रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिले सिंह नम्बरदार को 2700 वोटों से पटखनी दी है।

ये सीट आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष व पार्षद आर एस राठी के निधन के बाद खाली हुई थी। हालांकि उनकी धर्मपत्नी रामारानी राठी ने बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लड़ने का फैसले किया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

राज्य में दो चुनाव से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

UP: निकाह के बाद ससुर ने बहू का किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट, पुलिस के दर्ज किया केस

Next Story

लखीमपुर कांड के बाद अशांति फैलाने की कोशिश, लखनऊ में थाने के सामने फूंकी गई पुलिस की गाड़ी

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…