UP: निकाह के बाद ससुर ने बहू का किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट, पुलिस के दर्ज किया केस

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नवविवाहिता ने अपने ससुर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

घटना जनपद के थानगांव थाना अंतर्गत चौकीदार पुरवा की है जहां की 20 वर्षीय नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर यौन शोषण करते हैं और विरोध करने पर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की।

पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों : इसरार (ससुर), दानिश (पति), मोनिश (जेठ) व जैबुल निशा (सास) पर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी आज से करीब 06 माह पूर्व दानिश पुत्र इसरार के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद उसके ससुर इसरार ने जबरजस्ती उसका यौन शोषण किया। जब – जब उसने विरोध किया और पति को बताया तो तब तब पति ने अपने पिता, तथा मोनिश (जेठ) तथा सास के बहकाने में आके उसे ही घर में बन्द करके मारे पीटे हैं। ऐसा कई बार हुआ है। शिकायत न करने की भी धमकी दिए उसे घर के बाहर तक नहीं जाने देते हैं।

पीड़िता ने बताया कि 30 सितंबर को समय 10:00 बजे वही घटना हुई जो उसके साथ उसके ससुर करते हैं। वही पुनः दोहरा रहे थे जिसका उसने विरोध किया तो सुबह से कमरे में बंद कर लिया तथा लात घूसें मारे पीटे और धमकी दिए कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

घटना को लेकर सीतापुर पुलिस ने कहा कि थाना थानगांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचिलत है।

Leave a Reply

Previous Story

उत्तराखंड के 78% मुस्लिम चाहते हैं कांग्रेस की सरकार, 14% की पसंद AAP, सत्ताधारी BJP मात्र 8% की पसंद: सर्वे

Next Story

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में हुए 2 नगर निगम उपचुनावों को BJP ने भारी अंतर से जीता

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…