MP: दमोह चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कमलनाथ का रोड शो, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

दमोह: एक ओर जहां तेज गति से देश में कोरोना का नया रुप फैल रहा है वहीं राजनेताओं की रैलियों में उमड़ती भीड़ भी कई प्रश्न उठा रही है।

आज कांग्रेस के नेताओं द्वारा भी कोरोना सावधानियों का उल्लंघन कर अपने ही उन तर्कों पर सवाल खड़े करवा लिए जिसमें पार्टी कहती थी कि कोरोना में भाजपा के नेता संख्या जुटाकर उदासीनता का परिचय दे रहे हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश के दमोह में उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दमोह दौरा था। जिसके क्रम में कमलनाथ का 10:30 – दमोह आगमन हुआ। इसके बाद 10:35 उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

फिर कमलनाथ ने भारी लाव लश्कर के साथ दमोह की सड़कों पर 11:00 बजे रोड-शो में भाग लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया और मास्क लगाने वालों की संख्या भी कम दिखी।

इसी तय कार्यक्रम के तहत कमलनाथ ने दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के समर्थन में रोड शो किया। दौरे के अगले भाग के रूप में उन्होंने 13:00 बजे प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात की।

गौरतलब है कि दमोह की इस सीट से बीजेपी ने उपचुनाव में राहुल लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो कांग्रेस को ही छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। इस सीट पर 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।



Leave a Reply

Previous Story

फर्जी SC/ST एक्ट में छिनी थी विष्णु तिवारी की जमीन, पूर्व सैनिक ने घर बनाने के लिए दी जमीन

Next Story

‘अंबेडकर ने संस्कृत को भारत की आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तावित किया था’: CJI

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…