कूटनीतिक सुनामी- 66% के मुकाबले 95% वोटों के साथ भारत नें निर्विरोध जीती UNSC सीट !

न्यूयॉर्क (US) : अभूतपूर्व बहुमत से UN में भारत को UNSC चुनाव में निर्विरोध जीत मिली गई है।

भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से एक और खुशखबरी आई है। 17 जून को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC के लिए हुए चुनावों में भारत को एक और बार अस्थायी सदस्यता मिली है।

भारत ये चुनाव UNSC के एशिया-प्रशांत श्रेणी से एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में जीता है। बता दें कि भारत इस सीट के लिए 2021-22 ब्लॉक से निर्विरोध खड़ा हुआ था। और आज देर रात UN में सम्पन्न हुए चुनावों से भारत को सदस्यता मिली। यह 8 वीं बार है जब भारत यूएनएससी के लिए चुना गया है। भारत को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में बुधवार को चुना गया।

Indian PM Modi at UN

भारत ने 193-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 184 वोट जीते। भारत के साथ-साथ अन्य देशों आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी बुधवार को आयोजित सुरक्षा परिषद के चुनाव जीते। मतदान के लिए 192 सदस्य देश मौजूद थे और 2/3 आवश्यक बहुमत 128 था। भारत ने इस चुनाव में सबसे अधिक 184 वोट अपने पक्ष में डलवाए। वहीं कनाडा चुनाव हार गया। सदस्य देशों ने भारी समर्थन के साथ 2021-22 के लिए सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत का चुनाव किया। लगभग 66% वोट की जरूरत थी मगर भारत की कूटनीतिक विकास का असर था कि लगभग 95% वोटों के साथ भारत निर्विरोध निर्वाचित हुआ।

UNO

संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली संस्था UNSC में भारत में 1 जनवरी से दो साल के लिए बैठेगा साथ ही 5 स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ-साथ गैर-स्थायी सदस्य एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ट्यूनीशिया और वियतनाम। भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से गैर-स्थायी सीट के लिए एक उम्मीदवार था।

इससे पहले, भारत को 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और हाल ही में 2011-2012 के लिए परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। Paytm, PhonePe, Bhim UPI, Jio Money, व अन्य किसी वॉलेट से से डोनेट करने के लिए PAY NOW को दबाने के बाद अमाउंट व मोबाइल नंबर डाले फिर ‘Other’ में जाकर वॉलेट ऑप्शन चूज करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’



Why Shivendra Tiwari is writing this piece?
Shivendra Tiwari is a student of journalism at the University of Delhi. Shivendra comes from a very remote village of Riwa situated in Madhya Pradesh. Shivendra’s knowledge about regional and rural politics defines his excellence over the subject. Apart from FD, he writes for ‘Academics 4 Namo’ and ‘Academics for Nation’ to express the clear picture of right-wing in the rural areas. Moreover, Tiwari Ji is from a science background and had scored more than 95% in his intermediate exams!

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चीनी राष्ट्रपति पार्टी CPC के नेताओं पर वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए US संसद में बिल पेश !

Next Story

‘चीन ने राष्ट्रवादी शेर को उकसाया है’- सीमा संघर्ष पर भारतीय रवैए की US मीडिया नें की तारीफ़ !

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…