JK: दो बिहारी मजदूरों की हत्या में शामिल आतंकी जावेद वानी ढेर, एक हफ्ते पहले मारा जा चुका है साथी

बारामुला: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है जहाँ दो बिहारी मजदूरों की हत्या में शामिल आतंकी मार गिराया गया है।

गुरुवार को कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि बारामूला के चेरदारी में सेना और पुलिस के एडीपी पर आतंकवादियों ने फायरिंग की। अलर्ट दलों ने जवाबी कार्रवाई की और 1 आतंकवादी मारा गया। 

पुलिस के मुताबिक आतंकवादी के पास से 01 पिस्टल, 01 लोडेड मैगजीन और 01 पाक ग्रेनेड बरामद किया गया। 

ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी हाइब्रिड टाइप का है, जिसकी पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में हुई है।

आईजी के मुताबिक वानी ने वानपोह में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार की मदद की थी। अब वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के मिशन पर था।

गुलजार पहले ही हो चुका ढेर

वानी के पहले उसका साथी गुलजार भी मारा जा चुका है। 20 अक्टूबर को पुलिस और सेना ने कुलगाम के लश्कर के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी और एक अन्य को ढेर कर दिया था, जो 17 अक्टूबर को वानपोह में बिहार के दो गरीब मजदूरों की हत्या में शामिल थे।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

UP में पाक की जीत पर जश्न मनाने वालों की खैर नहीं, CM योगी बोले- देशद्रोह लगाएं

Next Story

‘कर दो वीडियो वायरल’: हिंदुस्तान को दी गाली, UP पुलिस ने आरोपी नसीम को किया गिरफ्तार तो बोला हिंदुस्तान जिंदाबाद

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…