उत्तर कश्मीर में हिंसाओं को अंजाम देने वाला अंतिम आतंकी फयाज एनकाउंटर में ढेर

सोपोर: जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने देर रात सूचना दी कि सोपोर के वारपोरा इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस ऑपरेशन को जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल अंजाम दे रहे थे।

इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

वहीं इस ऑपरेशन को अंजाम देने पर कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बधाई दी। उन्होंने कहा पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी संपार्श्विक क्षति के सफल अभियान चलाने के लिए बधाई। एक बड़ी कामयाबी है।

आईजी विजय कुमार ने यह भी बताया कि मारा गया आतंकवादी फ़याज़ वार कई हमलों और नागरिकों / सुरक्षा बलों की हत्याओं में शामिल था। वह उत्तर कश्मीर में हिंसाओं को अंजाम देने वाला अंतिम दोषी था।

Leave a Reply

Previous Story

हॉंगकॉंग क्रिकेट टीम के कप्तान एजाज खान धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

Next Story

लश्कर ए मुस्तफ़ा के दो आतंकियों अरमान व एहसानुल्लाह को NIA ने किया गिरफ्तार, करवाते थे हथियारों का परिवहन

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…