दुनियाभर में छाया राममंदिर भूमिपूजन, दूरदर्शन पर ही 160 मिलियन लोगों ने देखा कार्यक्रम !

नई दिल्ली: राम मंदिर की भूमि पूजन को दुनियाभर में जबरदस्त व्यूयरशिप मिली है।

उत्तरप्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह का जश्न भारत सहित पूरे विश्व में मनाया गया। इस विशेष जश्न को मनाने के लिए, 5 अगस्त को अमेरिका में भी लोग झूम उठे। ऐसा ही उत्सव न्यूयॉर्क अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में विशालकाय बिलबोर्ड के पार भगवान राम की 3D तस्वीरें लगाकर मनाया गया।

Shri Ram’s Display on billboard of New York’s Times Square

वहीं भारत सहित दुनिया भर में भूमि पूजन का जिम्मा भारत के सरकारी चैनल दूरदर्शन पर था जिसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। आज प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेम्पति ने एक आधिकारिक बयान में भूमि पूजन की व्यूयरशिप के दिलचस्प आंकड़े साझा किए हैं। बता दें कि प्रसार भारती के अंतर्गत ही दूरदर्शन आता है जिसका दूसरा भाग आल इंडिया रेडियो भी है।

प्रसार भारती CEO के अनुसार 160 मिलियन से अधिक लोगों के प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। जिसके परिणामस्वरूप भारत में टीवी दुनिया में 7 बिलियन से अधिक मिनट दिखाई दिए।”

आगे उन्होंने बताया कि “ऊपर बताए गए व्यूज़ दूरदर्शन की लाइव कवरेज है जिसे लगभग 200 टीवी चैनलों ने 5 अगस्त, 2020 के दिन 10:45 बजे से 2 बजे के बीच मुख्य कार्यक्रमों के दौरान किया था।”

भूमि पूजन पर क्या बोले थे प्रधानमंत्री मोदी: 

बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है।

आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राममंदिर भूमिपूजन पर अखिलेश जयसियाराम बोले तो उनके सांसद ने कहा: ‘अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी, रहेगी’

Next Story

दलित को किक मारने पर ब्राह्मण दरोगा निलंबित व गिरफ्तार, तो गाज़ीपुर में ब्राह्मण की चमड़ी उधेड़ने पर भी दलित दरोगा नहीं हुए निलंबित

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…