आंध्रप्रदेश के 53 मंदिरों सहित देश में कई मंदिरों का हो रहा है जीर्णोद्धार: संस्कृति मंत्रालय

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आंध्र प्रदेश के 53 मंदिरों समेत देशभर के कई मंदिरों में जीर्णोद्धार का कार्य कर रही है। ये जानकारी सरकार ने संसद में दी है।

लोकसभा में सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देश भर में मंदिरों सहित सभी 3693 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों का संरक्षण, परिरक्षण और वार्षिक अनुरक्षण करता है।

उन्होंने बताया कि निधियों और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार जब कभी आवश्यक हो, संरक्षण उपायों में विशेष मरम्मत कार्य जैसे मसाला भरना, जल रोधन, राजगिरी का कार्य, टीपकारी, आवश्यक संरचनात्मक / मरम्मत से संबंधित कार्य आदि शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आंध्र प्रदेश में 53 मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षणाधीन हैं। इन मंदिरों का संरक्षण कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नियमित रूप से किया जाता है और वे भली – भांति परिरक्षित हैं।

Source: Loksabha

आंध्र प्रदेश में मंदिरों के संरक्षण पर किए गए व्यय का ब्यौरा इस प्रकार है:

Source: Loksabha
+ posts

Leave a Reply

Previous Story

मीडिया में चली खबरें ‘नागालैंड के 12 BJP नेता TMC में होंगे शामिल’, BJP बोली- आधारहीन

Next Story

अंबेडकर पर शोध करने वाले शोधार्थियों को स्कॉलरशिप देगी UP सरकार: CM योगी

Latest from हरे कृष्णा