/

‘फ्री फायर’ जैसी गेमिंग कंपनियों को बैन करने की तैयारी में MP सरकार, 13 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या के बाद फैसला

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में ऑनलाइन गेम “फ्री फायर” के कारण बच्चे की जान जाने की घटना पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को दी।

दुखद घटना पर गृहमंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऐसे गेम बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए विधि विभाग के अफसरों से राय मशविरा कर रहा हूं। जल्द इन्हें कानून के दायरे में लाकर प्रतिबंधित करने की कार्रवाई करेंगे।

गृहमंत्री मिश्रा ने यह भी कहा कि प्रदेश में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भी दिए गए हैं कि ऐसी जितनी भी कंपनियां हैं जैसे पहले एक ब्लूबेल थी कंपनियों को ध्यान दें जो बच्चों को लत लग जा रही हैं, नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, इनपर ध्यान दें।

गौरतलब है कि छतरपुर में ऑनलाइन गेम फ्री फायर में 40 हजार रुपए हारने के बाद 13 वर्षीय बच्चे कृष्णा पांडे ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वहीं अब इस मामले में स्थानीय सिविल लाइन पुलिस ने गेम के संचालक के खिलाफ नाबालिग को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस IPC की धारा 305 में दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बच्चे का सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और बैंक खातों व ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने कंपनी के अज्ञात संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पिछले कुछ दिनों से कृष्णा पांडेय ऑनलाइन गेम फ्री फायर का शिकार हो चुका था। मौत के बाद कृष्णा के पास से सुसाइड नोट मिला है। अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए बताया है कि फ्री फायर गेम के कारण वह ₹40000 खर्च कर चुका है। 

Suicide Note

रिपोर्ट के मुताबिक छतरपुर सागर रोड पर विवेक पांडेय अपनी पत्नी प्रीति पांडेय, बेटे कृष्णा और बेटी के साथ रहते हैं। विवेक पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि प्रीति जिला अस्पताल में हैं। कृष्णा पांडे 6वीं क्लास का छात्र था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे कृष्णा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Previous Story

यूपी चुनाव में उल्टा पड़ सकता है भाजपा सरकार का आरक्षण दांव, सवर्ण संगठनों ने की भारत बंद की तैयारी

Next Story

लव जिहाद: नाबालिग दलित को गर्भपात कराने की धमकी, शादी के लिए रखी धर्मांतरण की शर्त

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…