MP: कार का कांच तोड़ कर चुराया स्टेपनी टायर व औजार, आरोपी शेरखान गिरफ्तार

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कार का सीसा तोड़कर स्टेपनी टायर व औजार चुराने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत घोघर कन्या छात्रावास के पास बीते दिन बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र प्रवीण शुक्ला के कार का कांच तोड़ कर स्टेपनी पार करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक शेरखान उर्फ मुजर्रफ पुत्र मुन्ना खान 24 वर्ष घोघर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना की शिकायत प्रवीण शुक्ला निवासी इंद्रा नगर ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक फरियादी प्रवीण की गाड़ी घोघर के समीप खड़ी हुई थी। आरोपी ने कार का कांच तोड़ कर अंदर से स्टेपनी और 200 रूपए पार कर दिया। चोरी की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

Stepney Tyre (Rep. Img)

इसी दरमियान मुखबिर के जरिए पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की स्टेपनी बरामद कर ली।

Leave a Reply

Previous Story

असम: CM हेमंत ने महामृत्युंजय मंदिर का दौरा कर मंदिर के प्रबंधन मुद्दे पर ट्रस्टियों से की चर्चा

Next Story

130 दिन में 20 करोड़ कोविड टीकाकरण करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बना

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…