रामायण सर्किट के तहत दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई: पर्यटन मंत्रालय

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि रामायण सर्किट के तहत दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

रामायण सर्किट पर्यटन मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन’ योजना के चिन्हित किए गए विषयगत सर्किट में से एक है जिसके तहत दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय ने बौद्ध, तीर्थंकर, कृष्णा और आध्यात्मिक सर्किट के तहत परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है।

इसके अलावा, पर्यटन मंत्रालय ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद)’ योजना पर राष्ट्रीय मिशन के तहत चिन्हित किए गए तीर्थ और विरासत स्थलों के एकीकृत विकास के लिए राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को वित्तीय सहायता प्रदान किया है।

यह जानकारी पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

बता दें कि मंत्रालय ने शुरू में रामायण और कृष्णा सर्किट के तहत विकास के लिए निम्नलिखित स्थलों की पहचान की थी:

रामायण सर्किट:

अयोध्या, नंदीग्राम, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), सीतामढ़ी, बक्सर और दरभंगा (बिहार), चित्रकूट (मध्य प्रदेश), महेंद्रगिरि (ओडिशा), जगदलपुर (छत्तीसगढ़), नासिक और नागपुर (महाराष्ट्र), भद्राचलम (तेलंगाना) ), हम्पी (कर्नाटक) और रामेश्वरम (तमिलनाडु)।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘हिंसा कभी भी कश्मीरियत का हिस्सा नहीं थी, दो सदी पहले ऋषियों के लिए कश्मीर एक आदर्श स्थान था’- राष्ट्रपति कोविंद

Next Story

सुरक्षा बलों की आवाजाही की जानकारी इकट्ठा करने के लिए माववादी संगठन बच्चों का कर रहे हैं इस्तेमाल

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…