यूनेस्को के फाल को किसकी नजर, चिल्लाने लगा बचाओ-बचाओ ?

नईदिल्ली : वो पल भी कितना मजेदार होता है जब व्यक्ति अपनी छुट्टियों को बिताने कुदरती व हरे-भरे वातावरण में जाता है | भारत में शिमला, मनाली, कश्मीर, उत्तराखंड, जैसे स्थान हैं लेकिन अगर सोचिए किसी कारणवश शिमला को न देख पाएं तो क्या होगा ?

यूनेस्को की साइट कर रही है अस्तित्व की फाइट :

अर्जेन्टीना, ब्राजील व पारागुए की सरहद में मौजूद “इग्वाजू” फाल अपनी ख़ूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है | इसकी ऊंचाई 80 मीटर है यह फाल 2800 मीटर के कुल दायरे में फैला हुआ है |  यह फाल दक्षिण अमेरिका का बहुत बड़ा पर्यटक स्थल माना जाता है जिसमें सालाना 20 लाख सैलानी इसकी हसीन ख़ूबसूरती को देखने आते हैं |

यहाँ आसपास सबट्रापिकल वर्षा वाले वन हैं जिनमें लंबी नाक वाले कैमन व जगुआर जैसी दुर्लभ व गायब होने की कगार वाली प्रजातियां पाई जाती हैं |

लेकिन बदलते मौसम,आंधी-तूफ़ान, सूखा और मानवीय गतिविधियों जैसे लागिंग, शिकार, मछली को मारने से अब इसके अस्तित्व पर खतरा मडराने लगा है | जिसको लेकर अर्जेंटीना, ब्राजील व पारागुए देश अब इसके बचाव के लिए जुट गए हैं |

मौजूदा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में ऐसे स्थानों पर चर्चा :

3 दिसंबर से विश्व के सभी देश जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन कर रहे है, यह पोलैंड के काटोविस नामक शहर में COP24 के नाम से जारी है | इसका मुख्य उद्देश्य दिनबदिन बदलते मौसम के कारणों पर चर्चा करने का है, इसके लिए यूएन पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है |

इसमें 2015 के पेरिस समझौते को भी साधा गया, जिसका उद्देश्य था कि इस शताब्दी 2 डिग्री सेल्सियस तक वैश्विक तापमान को काम करना था |

हालांकि अचानक मौसम बदलने के पीछे मानवीय गतिविधियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए लेकिन क्या हम अपनी पीढ़ी को सूखे नदी तालाब, नदी झरने बचाएंगे ? अगर नहीं तो हमें प्रकति से छेड़छाड़ को बिल्कुल बंद करना होगा |

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मराठा आरक्षण के नए कोटा के तहत फरवरी तक 72000 पद भरेगी बीजेपी सरकार

Next Story

जिसे देखने का जिगरा नहीं, उसमें सियासत और इंसानियत

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…