संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति देगी UP सरकार: विधानसभा में CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार 01 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन देगी, इसके लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री गुरुवार को विधान सभा में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 का अनुपूरक बजट प्रदेश के कोरोना वॉरियर्स और युवाओं को समर्पित है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती, संस्कृत महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की व्यवस्था करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा के स्थानों का सुन्दरीकरण करा रही है। प्रदेश में देश के महापुरुषों के सम्मान में विभिन्न स्मारकों का निर्माण एवं उनके सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की स्मृति में एक स्मारक बनाने जा रही है। इसके लिए इस बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है।

अयोध्या और काशी के विकास के लिए भी बजट का प्रावधान रखा गया है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप काशी विश्वनाथ धाम दुनिया में भारत के पौराणिक वैभव को प्रस्तुत करने जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से ब्रज क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। माँ विन्ध्यवासिनी धाम का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।

आध्यात्मिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म में प्रदेश की अग्रणी भूमिका है। भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। बाबा विश्वनाथ का धाम उत्तर प्रदेश में है। तमाम शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश में हैं। प्रयागराज कुम्भ-2019 को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आज प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 06 लाख निराश्रित गौवंश निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित हैं। निराश्रित गौवंश के लिए 03 योजनाएं संचालित हैं। पहली योजना गौ-आश्रय स्थल करने की है, जबकि दूसरी के तहत किसानों को 04 गौवंश रखने की अनुमति दी गई है। 90 हजार गौवंश किसान अपने घर में पाल रहा है। प्रति गौवंश 900 रुपए हर महीने उस किसान को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीसरी योजना के माध्यम से कुपोषित माताओं अथवा कुपोषित बच्चों के परिवारीजनों को एक दुधारू गाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाराज को समाप्त करते हुए सरकार ने 1500 करोड़ रुपए की अवैध सम्पत्ति जब्त की है। इस सम्पत्ति पर गरीबों के लिए आवास निर्मित किए जाएंगे। अब माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीन पर गरीब और दलितों के आवास बनाए जाएंगे, यह सामाजिक न्याय है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

धारा 370 हटने के बाद लद्दाख के लिए स्थापित होगा अलग आईएएस/सिविल सेवा परीक्षा केंद्र

Next Story

ऑपरेशन के बिना खतरे में थी नवजात की जान, पोलैंड की ओलंपियन ने बेच दिया अपना रजत पदक

Latest from हरे कृष्णा