/

ठांय-ठांय करने वाले को यूपी पुलिस करेगी सम्मानित

उत्तर प्रदेश(भारत):- कुछ दिन पहले यूपी पुलिस का एक वीडियो वॉयरल हुआ था जिसमे एक पुलिस वाला अपने मुँह से ठांय-ठांय कर रहा था। जिसे लेकर यूपी पुलिस का मजाक भी बनाया गया था। अब उस पुलिस वाले को सम्मानित किया जायेगा।

दरअसल बात यूपी के संभल जिले की है जहाँ पर 12 अक्टूबर को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी । पुलिस 25 हजार के इनामी और 18 मुकदमों में आरोपी रुकसार का पीछा कर रही थी, कि इसी दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ शरू हो गयी। मुठभेड़ के दौरान रुकसार के पैर में गोली लग गयी थी और वह छिपने के लिए एक गन्ने के खेत में घुस गया था। उसी समय पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेर लिया था। इसी दौरान दरोगा मनोज कुमार की बंदूक जाम हो गयी थी और उन्होंने मुजरिम को डराने के लिए अपने मुँह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकालनी शरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने रुकसार को गिरफ्तार कर लिया।

संभल के एसपी युमना प्रसाद ने मनोज कुमार की तारीफ की और कहा कि बंदूक न चल पाने के बाद भी मनोज कुमार डटे रहे और अपनी बहादुरी दिखाई। अब यूपी पुलिस मनोज कुमार को सम्मानित करने की योजना बना रही है। यूपी पुलिस के एनकाउंटर पहले से ही चर्चा का विषय थे कि अब फिर से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में आ गयी है।

Leave a Reply

Previous Story

पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों के विजेताओं से की मुलाकात

Next Story

क्या इलाहाबाद का नाम बदलने पर खर्च होंगे 41 हजार करोड़ रुपये?

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…