‘प्रियंका रेड्डी के बलात्कारियों को चौराहे पे उल्टा लटकाके गोली मार देनी चाहिए’- अनुपम खेर

मुंबई : प्रियंका रेड्डी केस को लेकर अनुपम खेर बोले बलात्कारियों को बीच चौराहे गोली मार देनी चाहिए
बीते दिनों हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की बर्बर हत्या नें पूरे देश को दहला दिया। आम से लेकर ख़ास तक घटना का दर्द है, आक्रोश है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के अनसुलझे सवाल हैं।
Haidarabad Vetenerian Priyanka Reddy’s Gruesome Murder
हैदराबाद की इस घटना पर ख़ुद महिलाएं शासन प्रशासन से प्रश्न पूछ रही हैं वहीं घटना को सेलेब्रिटी जगत में भी असहनीय बताया गया।

क्रिकेटरों में विराट कोहली नें इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा “हैदराबाद में जो हुआ वो बिल्कुल शर्मनाक है। ये आवश्यक समय है जब हम एक समाज की जिम्मेदारी संभालें और इन अमानवीय घटनाओं को रोकें।

वहीं स्पिनर हरभजन सिंह नें भी दुख जताया, कहा हम सभी को शर्म आनी चाहिए कि हम इन चीजों को फिर से होने का इंतजार करते रहते हैं बाद फिर से कुछ नहीं बदलता।”

सवाल करते हुए आगे भज्जी बोले, “हम ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति नहीं बना सकते हैं ! उन्हें पूरे शहर के सामने लटका दिया ताकि वें अन्य दूसरों के लिए उदाहरण सेट कर सकें।”

इधर फ़िल्मी दुनिया में भी डॉक्टर की निर्मम हत्या पर काफ़ी आक्रोश है।

सलमान खान नें पीड़िता को न्याय देने की बात कहते हुए कहा, “ये इंसान के रूप में सबसे खराब किस्म के शैतान बनके घूम रहे हैं ! निर्भया व प्रियंका रेड्डी जैसी निर्दोष महिलाओं की पीड़ा, यातना और अब हमें मिलनी चाहिए। ऐसे शैतानों का अंत करना चाहिए जो हमारे बीच रहते हैं, किसी भी अन्य निर्दोष महिला के साथ ऐसा होने से पहले।”
Salman Khan
आगे सलमान बोले “उनके परिवार को इस घोर कष्ट के बीच से गुजरना पड़ता है, ये रोकना होगा। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं है यह इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी एक साथ खड़े हैं, प्रियंका की आत्मा को शांति मिले।”

अनुपम खेर नें देश में बलात्कारियों को सज़ा देने के लिए मिसाल बनने वाले कानूनों की जरूरत बताई।

आक्रोशित स्वर में अनुपम नें कहा “प्रियंका रेड्डी के साथ हुए वहशी बलात्कार करने वालों को बीच चौराहे पर उल्टा लटका कर सीधा गोली मार देनी चाहिए।”
Anupam Kher
आगे उन्होंने देश के गृहमंत्री से आग्रह करते हुए कड़े कानून व्यवस्था की आवश्यकता बताई, बोले “आदरणीय अमित शाह जी, गृह मंत्री के रूप में आपने काफ़ी साहसिक निर्णयात्मक निर्णय लिए हैं। बलात्कारियों को तुरंत मौत की सजा हो जानी चाहिए, बस ऐसा एक क़ानून पास करवा दीजिए।”

उधर हमेशा सामाजिक मुद्दों को अपनी फ़िल्मों के ज़रिए उठाने वाले एक्टर अक्षय कुमार नें भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा “चाहे वह हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी, तमिलनाडु में रोजा या रांची में कानून की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ हो, हम इसे एक समाज के रूप में खो रहे हैं।”

Akshay Kumar

“डरावना निर्भया कांड के 7 साल हो गए और हमारा नैतिक भाईचारा टुकड़ों में टूट रहा है। ये रोकना होगा इसलिए हमें सख्त कानूनों की जरूरत है।”

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

प्रियंका रेड्डी हत्या पे छलका राजाभैया का दर्द- ऐसी सजा मिले कि देश में मिसाल बनें !

Next Story

1948 में गांधी हत्या के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस नें किया था ब्राह्मणों का नरसंहार: BJP सांसद निशिकांत दुबे

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…