पाकिस्तान में 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण, महक से अलीजा बनाकर अपहरणकर्ता से शादी !

सिंध (Pak) : हिंदू अल्पसंख्यकों की एक और बेटी के साथ पाकिस्तान में ज़ुल्म ढाया गया है। 

जिस CAA कानून को लेकर भारत में लोग बवाल खड़े किए हुए हैं उसकी जरूरत बताने वाली एक घटना पाकिस्तान अल्पसंख्यक हिंदू के साथ घटी है। जिसे पाकिस्तान की महिला पत्रकार नायला इनायत नें ख़ुद उजागर किया है।

घटना है पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद शहर की, यहां एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की महक कुमारी का अपहरण कर लिया गया और उसके बाद महक का ज़बरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया।

इतने जुल्म भी कम पड़े तो अपहरणकर्ताओं नें अपने समूह में शामिल युवक अली रजा के साथ महक की ज़बरन शादी करा डाली। जबकि चौकाने वाली बात तो ये है कि जिस अली रजा के साथ महक की शादी कराई गई। उसकी उम्र 28 वर्ष है व रज़ा की दो पत्नियाँ और चार बच्चे भी हैं।

जबकि महक तो नाबालिग लड़की थी केवल 14 साल की, कक्षा 9 में। रिपोर्ट की मानें तो महक जिसका अब अलीजा नाम रख दिया गया उसका पाक स्थित दरगाह अमरोत शरीफ, शिकारपुर में जबरन धर्म परिवर्तित कर दिया गया था।

महक का परिवार इस घटना के बाद संकट में है, परिवार अब जकोबाबाद में नाबालिग महक की जबरन शादी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी जारी कर चुका है। परिवार अब न्याय के लिए पाकिस्तानी जिम्मेवारों के दर पर भटक रहा है, पता नहीं कब और कौन प्रताड़ितों के लिए मसीहा बनेगा।

Leave a Reply

Previous Story

कंगना नें सैफ की लगाई हिस्ट्री क्लास, कहा- भारत नहीं था तो महाभारत क्या था !

Next Story

तानाजी नें बनाया इतिहास, पहली बार एक साथ फ़िल्म देखने गए तीनों सेना प्रमुख !

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…