‘महाराष्ट्र सरकार अब व्यस्त है कि सुशांत हत्याकांड के साक्ष्यों को नष्ट किया जाए’: राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर

पटना (बिहार): सुशांत सिंह केस में राज्यसभा सांसद ने महाराष्ट्र सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस में अब अन्तोगत्वा बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कर दी है। उधर राजनीतिक दलों में केस को लेकर भी होड़ लग गई है।

बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने महाराष्ट्र सरकार पर सुशांत केस के सबूत मिटाने का आरोप लगाए हैं।

सांसद विवेक ने कहा कि “स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना की लड़ाई छोड़कर अब सिर्फ एक काम में व्यस्त है की सुशांत हत्याकांड के साक्ष्यों को नष्ट किया जाए।”

इसके बाद विवेक ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से CBI जांच की भी माँग की। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया। मैं आग्रह करता हूँ बिहार के CM नीतीश कुमार से की सुशांत के पिता कि इच्छा, CBI जांच की आज सिफारिश करें।”

इसके बाद जैसे ही सरकार ने जांच के लिए कदम उठाया तो उन्होंने कहा कि सुशांत मामले में CBI जांच का आदेश देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार।” आगे विवेक ने कहा- “सुशांत मामले में न्याय के संघर्ष का CBI जांच पहला कदम है। कल के सुप्रीम कोर्ट के बहस का हमसभी को इंतजार करना होगा। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है की कल इस जांच को उचित दिशा निर्देश दिया जाएगा।”

कांग्रेस नेता निरुपम ने सुशांत केस को CBI को देने की मांग करते हुए कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच दो पुलिस अलग-अलग करे, यह अटपटा है। अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की CBI जाँच की माँग करे। कम-से-कम जाँच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम है कि सुशांत के साथ न्याय होगा।”

इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के साथ बुरे बर्ताव करने का आरोप भी लगाया। निरुपम ने कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है, वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जाँच नहीं, एक होड़ चल रही है।”

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस के रवैये पर बिहार भाजपा ने भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

Leave a Reply

Previous Story

‘उदितराज को आरक्षण ने ही सांसद बनाया है, ये आरक्षण क्या सुई भी न छोड़ें’: ओलंपियन मनोज कुमार

Next Story

राममंदिर भूमिपूजन का मुहूर्त बताने वाले पंडित को मिलीं जान से मारने की धमकी, पूछा- ‘मुहूर्त क्यों बताया’

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…