JNU में भी छात्रों ने मनाया राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न, भगवान राम को किया स्मरण !

नई दिल्ली: राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न इस बार JNU यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने मनाया है।

5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न भारत सहित पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। ऐसे ही तस्वीरें वामपंथ के गढ़ कहे जाने वाले JNU विश्विद्यालय से भी आई हैं। जहां राष्ट्रवादी छात्र संघ ABVP ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

JNU अभाविप ने आधिकारिक बयान में तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि “जेएनयू भी बोले जय श्री राम। जेएनयू में अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस शुभ दिन पर दीए जलाकर प्रभु श्री राम का स्मरण किया।”

उत्तरप्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह का जश्न मनाने के लिए, 5 अगस्त को अमेरिका में भी विशेष जश्न मनाया गया। ये उत्सव न्यूयॉर्क अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में विशालकाय बिलबोर्ड के पार भगवान राम की 3D तस्वीरें लगाकर मनाया गया है।

राम मंदिर भूमि पूजन पर अमेरिका में उत्सव:

जब भारत के प्रधानमंत्री अयोध्या में राम का जन्मभूमि का भूमि पूजन किया। उसका उत्साह अयोध्या से लेकर अमेरिका में भी है। इसी कड़ी में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने अमरीकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल के बाहर इकट्ठा हुए। और वहां लोगों ने राम मंदिर का शिलान्यास समारोह का उत्सव मनाने के लिए भगवान राम के लिए जोरदार नारे लगाए।

जबकि लोगों ने विशेष भगवा ध्वज भी कैपिटल हिल के सामने लहराया। लोगों ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया।

भूमि पूजन पर रामायण के राम: 

बॉलीवुड कलाकार रामायण के राम अरुण गोविल ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि “इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

दलित को किक मारने पर ब्राह्मण दरोगा निलंबित व गिरफ्तार, तो गाज़ीपुर में ब्राह्मण की चमड़ी उधेड़ने पर भी दलित दरोगा नहीं हुए निलंबित

Next Story

‘दलित नेता फोन किया कि भूमिपूजन में केशव मौर्या को नहीं बुलाया’: AAP सांसद संजय सिंह ने फैलाई फ़र्जी खबर

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…