‘कश्मीर में तिरंगा थामने वाला नहीं होगा’ धमकी फ़ेल, BJP कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा !

पहलगाम (J&K): कश्मीर घाटी में आजादी के जश्न में फिर गर्व से तिरंगा फहराया गया।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद इस प्रकार का दूसरा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं राज्य में राष्ट्रवादियों ने गर्व से भारतीय तिरंगे को भी लहराया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोफ़ी यूसुफ़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा के बाद विशेष समारोह में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इन कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस देशविरोधी चेतावनी को नकार दिया जिसमें जुलाई 2017 में महबूबा ने कहा था कि, “कौन यह कर रहा है। क्यों वे ऐसा कर रहे हैं (अनुच्छेद 35 ए को चुनौती) मुझे आपको बताने दें कि मेरी पार्टी और अन्य पार्टियां जो तमाम जोखिमों के बावजूद जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज हाथों में रखती हैं, मुझे यह कहने में तनिक भी संदेह नहीं है कि अगर इसमें कोई बदलाव किया गया तो कोई भी इसे (राष्ट्रीय ध्वज) को थामने वाला नहीं होगा।”

विभाजनकारी विचारधारा को ख़ारिज किया: LG

जम्मू और कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि “बंटवारे के लिए जिम्मेदार लोगों ने यहाँ धर्म के आधार पर यहां विभाजन बनाने का भी प्रयास किया था। यहां के लोगों ने उनकी विचारधारा को हमेशा खारिज किया।”

सिन्हा ने आगे कहा कि “विभाजन के समय धार्मिक उन्माद को खारिज करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों ने खुद को राष्ट्रीय भावना से जोड़ा।”

आज स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान संकल्प को जोरो से उठाया। उन्होंने कहा कि इतिहास है कि भारत जब एक बार ठान लेता है तो करके मानता है।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘विश्व के सभी छोटे-छोटे देश बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर स्वयं का विकास करें और आत्मनिर्भर बनें’: RSS

Next Story

16 साल की हिन्दू लड़की को 24 साल के मुस्लिम युवक ने धर्म परिवर्तन कराने के मकसद से किया अगवा, गाँव में कहता था संबंध बनाना चाहता हु

Latest from अरे

पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक के बाद दौरा रद्द, पुलिस ने सुरक्षा आश्वासन दिया मगर आगे मिले प्रदर्शनकारी

फिरोजपुर: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने…

‘मुस्लिम बच्चे स्कूलों में न करें सूर्य नमस्कार, ये सूर्य की पूजा का रूप है’: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का फरमान

लखनऊ: देश की एक बड़ी मुस्लिम संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्कूलों में…