स्वीडन दंगों पर कपिल मिश्रा बोले- ‘मैंने रास्ता खुलवाया क्या, तो स्वीडन क्यों जलाया’

स्टॉकहोम (स्वीडेन): स्वीडेन में भीड़ द्वारा शहर जलाने को लेकर पूर्व मंत्री का बयान चर्चा बन गया है।

स्वीडन हिंसा को लेकर अब भारत में भी चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि जब दिल्ली में हिंसा हुई थी तो विपक्षी दलों के कई नेताओं व पत्रकारों ने कपिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि सोशल मीडिया पर कपिल मिश्रा के हजारों समर्थक पूछ रहे हैं कि स्वीडन क्यों जल गया वहां तो कोई कपिल मिश्रा नहीं था।

उधर कपिल ने खुद ट्वीट कर स्वीडन हिंसा पर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि “स्वीडन में CAA आया क्या, स्वीडन में NRC आया क्या, स्वीडन में राम मंदिर बनाया क्या, स्वीडन में कपिल मिश्रा ने रास्ता खुलवाया क्या, तो स्वीडन क्यों जलाया ?”

आगे कपिल ने कहा कि “हर शहर जलाने का बहाना चाहिए, वहां भी कोई कपिल मिश्रा ढूंढकर ठीकरा फोड़ दो। मैंने कोई भाषण नहीं दिया, इन्होंने तो स्वीडन भी जला दिया।”

कुरान जलाने से फैली हिंसा:

स्वीडन में कुरान की प्रति जलाने को लेकर हुए विरोध में करीब तीन सौ से अधिक लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि देश के दक्षिणी शहर मालमो में इस हिंसा में करीब 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बताया गया है कि इस घटना में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटनास्थल पर कुरान की प्रति जलाने और उसके विरोध के लिए 300 से ज्यादा लोग के जमा हो गए और फिर बाद में यह हिंसा का रूप ले लिया।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

शामली में बढ़ते अत्याचारों से ब्राह्मण समुदाय ने गाँव से शुरू किया पलायन, गाँव में आये दिन हो रहे है हमले

Next Story

‘स्वीडन दंगे हर देश के लिये सबक, जिसने मानवता बस दी इस्लामी शरणार्थियों को पनाह’- पहलवान योगेश्वर दत्त

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…