‘स्वीडन दंगे हर देश के लिये सबक, जिसने मानवता बस दी इस्लामी शरणार्थियों को पनाह’- पहलवान योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली: स्वीडन दंगों पर मशहूर पहलवान ने दुनिया के लिए सबक करार किया है।

स्वीडन में हुए दंगों को लेकर भारत में लोग भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। वहीं जाने माने पहलवान योगेश्वर दत्त ने दंगों को दुनिया के लिए सबक करार दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि “स्वीडन ने मानवता के नाते इस्लामी शरणार्थियों को पनाह दी और आज सारा देश स्वीडन दंगों के रूप में उसका हश्र देख रहा है। ये दंगे दुनिया के हर देश के लिये सबक हैं।”

बहरीन में मूर्तियां तोड़ी पर बहरीन नहीं जलाया: पत्रकार

स्वीडन दंगों पर TV पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने कहा कि “स्वीडन से चौंकाने वाला और दुखद दृश्य, धर्म के नाम पर इतनी हिंसा ? कुछ दिनों पहले बहरीन में गणेश की मूर्तियां तोड़ी गईं, लेकिन बहरीन नहीं जलाया।”

कुरान जलाने से फैली हिंसा:

स्वीडन में कुरान की प्रति जलाने को लेकर हुए विरोध में करीब तीन सौ से अधिक लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि देश के दक्षिणी शहर मालमो में इस हिंसा में करीब 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बताया गया है कि इस घटना में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटनास्थल पर कुरान की प्रति जलाने और उसके विरोध के लिए 300 से ज्यादा लोग के जमा हो गए और फिर बाद में यह हिंसा का रूप ले लिया।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

स्वीडन दंगों पर कपिल मिश्रा बोले- ‘मैंने रास्ता खुलवाया क्या, तो स्वीडन क्यों जलाया’

Next Story

चिदंबरम के बेटे ने फैलाई दलितों के बाल काटने पर जातिवाद की फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में निकली फर्जी

Latest from अन्य खेल

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना के नाम पर सड़क का नामकरण करेगी असम सरकार, गृह निवास में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य से पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन के नाम पर…