‘टाइम बताकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले’- कंगना रनौत

मुंबई: धमकी के पलटवार में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विरोधियों को चुनौती दी है।

सुशान्त राजपूत केस को लेकर अब मुंबई की राजनीति बनाम कंगना रनौत होता दिख रहा है। उनके मुंबई पीओके वाले बयान पर कई लोग उन्हें ट्रोल तो कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड क्वीन कंगना ने अपने विरोधियों को फिर मुंबई एंट्री पर चुनौती दे डाली।

कंगना ने एक नए बयान में कहा कि “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊंगी। इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है।”

आगे उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि “मैं उस समय को पोस्ट करूंगी जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

मुंबई के अपमान का आरोप:

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में राउत ने मुंबई पुलिस की आलोचना करने के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत पर वार किया था और उनपर मुंबई में रहने और फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद पुलिस का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया था। साथ ही राउत ने अभिनेत्री को ‘मुंबई न आने की’ भी धमकी दे डाली।

पहले मुंबई में आजादी के नारे अब धमकी: कंगना

जिसके बाद कंगना रनौत ने बयान जारी कर कहा कि “शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे मुंबई न आने के लिए धमकी दी है। ऐसा क्यों है कि मुंबई ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ की तरह लग रहा है ? पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है ?”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘खेल की तरह बॉलीवुड में शूटिंग से पहले हो कलाकारों का डोपिंग टेस्ट’- BJP मंत्री ने IB मंत्री को लिखा पत्र

Next Story

फैक्ट चेक: ‘ताइवान ने मार गिराए चीनी लड़ाकू विमान सुखोई-35’- TV रिपोर्ट फ़र्जी

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…