‘मुंबई पुलिस AK47 से लैस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के साथ अर्नब को गिरफ्तार करने आई थी’- रिपब्लिक TV

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अर्नब का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ-साथ घर के अन्‍य सदस्‍यों सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ भी मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। पुलिस ने अर्नब गोस्‍वामी को दो साल पुराने इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों इस मामलें में फिर से जांच के आदेश दिए गए थे।

इंटीरियर डिजाइन की बेटी अदन्‍या नाइक की फिर से की गई शिकायत के आधार पर इस साल मई में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मामले की जांच फिर करने की घोषणा की थी।

वहीं रिपब्लिक टीवी के अनुसार सचिन वेज़ जो एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है, अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। A K 47 और अर्ध स्वचालित हथियारो के साथ सशस्त्र गार्ड को एडिटर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया था।

रिपब्लिक टीवी का दावा है कि अर्नब को रायगढ़ जिले, महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन में ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद केंद्र के मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, किरेन रिजिजू, प्रह्लाद जोशी स्मृति ईरानी समेत कई राजनीतिक चेहरों ने इसकी कड़ी निंदा कर 1975 के कांग्रेस का आपातकाल करार दिया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

फ़्रांस से 3 और रॉफेल विमान आएंगे भारत, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनो देश हैं एक साथ

Next Story

4 राष्ट्रीय मीडिया चैनल, 2 मीडिया समूह सहित दर्जनों पत्रकारों ने की अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…