पंजाब में अकाली प्रमुख के काफिले पर हुआ हमला, 4 घायल, हरसिमरत बोलीं: पंजाब को गैंगस्टर चला रहे हैं

जलालाबाद: शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसके प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के वाहन पर पथराव किया गया जब पंजाब के जलालाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

जलालाबाद तहसील परिसर में हुई इस घटना में चार लोग घायल हो गए। बादल 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अकाली उम्मीदवारों के साथ थे। उनके मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी पार्टी के विधायक रामिंदर सिंह अवाला के बेटे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

जंगीर सिंह ने कहा, “कांग्रेस के गुंडों ने शिअद अध्यक्ष के वाहन पर पत्थरबाजी की, दो अकाली कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की और घायल कर दिया। पुलिस पूरी घटना के दौरान मूक-दर्शक बनी रही।” SAD नेता परमबंस सिंह रोमाना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बंदूकों से गोलीबारी की।

दोषियों पर कार्रवाई होगी: पुलिस

उधर जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हुए हमले पर फाजिल्का के SSP हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर घटना में जो भी लोग शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

अमरिंदर को CM बने रहने का कोई हक नहीं: हरसिमरत

इस घटना पर मोदी सरकार में मंत्री रहीं अकाली नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब में जिस तरह का गुंडाराज है, मेरा ख्याल है अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। पंजाब को आज गैंगस्टर चला रहे हैं। जिन लोगों को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है उनका ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा? आप समझ सकते हैं।

कांग्रेस विधायक को जेल भेजा जाए: सिरसा

इस घटना पर अन्य अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस के एक MLA के बेटे द्वारा गुंडों के साथ सुखबीर सिंह बादल जी पर जानलेवा हमला कर पत्थरों से उनकी गाड़ी तोड़ी गई। यह लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला है। कांग्रेस MLA और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज़ करके जेल भेजा जाए।

गौरतलब है कि पंजाब में आठ नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को होंगे।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पिता को जेल भेजने के विरोध में BJP नेता की बेटी ने ममता की मुफ्त साइकिल लेने से किया इंकार

Next Story

किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजे का प्रावधान नहीं: लोकसभा में केंद्र सरकार

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…