MP: बुनकरों ने प्रसिद्ध खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर को साड़ियों पर उकेरा, राज्यपाल ने किया लांच

भोपाल: मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने खजुराहो विश्व धरोहर श्रंखला पर आधारित साड़ी लांच की है। बुनकरों ने साड़ी पर उकेरा है कंदरिया महादेव मंदिर। 

दरअसल मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खजुराहो विश्व धरोहर श्रंखला के तहत मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम के बुनकरों द्वारा खजुराहो के मंदिरों पर आधारित साड़ी कल राजभवन में लांच की।

इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंध संचालक राजीव शर्मा एवं महाप्रबंधक महेश गुलाटी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बुनकरों द्वारा साड़ी पर निर्मित कंदरिया महादेव मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि यह शिल्प कला का अद्भूत नमूना और कारीगरों के परिश्रम का सुफल है। राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया गया कि चंदेरी और महेश्वर के बुनकरों ने खजुराहो के मंदिरों को साड़ियों पर उकेरा है। हस्तशिल्प विकास निगम की आगामी योजना महेश्वर के घाट और ग्वालियर के किले पर आधारित वस्त्र श्रंखला तैयार करने की है।

इस अवसर पर राज्यपाल को हस्तशिल्प विकास निगम के अधिकारियों ने अंगवस्त्र भेंट किया, जिसमें बुनकरों द्वारा सांची का बौद्ध स्तूप निर्मित किया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

पाकिस्तान के सांसद ने तीन गुना छोटी 14 साल की लड़की से की शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

Next Story

आत्मनिर्भर भारत के तहत पहल, अंतरिक्ष में भेजी जाएगी भगवदगीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…