‘3 घण्टे तड़पने के बाद मेरी माँ छोड़कर चली गई’- वाले कॉपी पेस्ट व फर्जी ट्वीट्स पर UP पुलिस ने दर्ज की FIR

नोयडा: कोरोना वायरस प्रकोप के इस भयावह दौर में पूरा देश चुनौतियों से घिरा है। राज्यों में ऑक्सीजन और रेमेडीसेवर इंजेक्शन की उपलब्धता कम हो गई है।

बहुत लोगों ने अपने चाहने वालों को खो दिया तो वहीं कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं कि अपने परिजनों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा पाएं। और इसके लिए वे सोशल मीडिया पर मदद भी मांग रहे हैं और उन्हें मदद मिल भी रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखा गया है कि सोशल साइट ट्विटर पर अपने परिजनों को खोने के दुख भरे ट्वीट को लोगों ने कॉपी पेस्ट कर समाज में भय व्याप्त कर रहे हैं।

इस संबंध में एक ट्वीट वायरल है जिसमें अनुराग पटेल नामक यूज़र ने ट्वीट किया ‘3 घंटे तक लगातार तड़पने के बाद मेरी मां मुझे छोड़ कर चली गई और योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी टैग करते हुए लिखा कि आपका सिस्टम जीत गया और मेरा परिवार हार गया।’

फिर कुछ समय बाद अमन पटेल बादशाह अंकित पांडे शोएब अनुराग वर्मा नामक यूजरों ने भी बिल्कुल यही शब्द इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ऐसे में सवाल उठता है की पटेल पांडे वर्मा और शोएब चारो की मां एक ही कैसे हो सकती है।

तो वहीं यूपी पुलिस ने इस मसले को बड़ी गम्भीरता से लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली है और स्पष्टीकरण देते हुए यूपी पुलिस ने ट्वीट किया कि कुछ फेक हैंडल द्वारा कॉपी पेस्ट ट्वीट कर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है व यूपी सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में नोएडा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ऐसी कुछ घटनाओं को छोड़कर सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे की मदद के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

MP: रीवा में बिजली बंद होने से मरीजों की मौत का भ्रामक वीडियो वायरल किया, FIR दर्ज होते ही आरोपी आदिल फरार

Next Story

कोरोना के डर से मृतक का शव उठाने नहीं आये पड़ोसी तो UP पुलिस ने किया मृतक का अंतिम संस्कार

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…