12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व जबरन गौ मांस खिलाने की घटना, 7 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व जबरन गौ मांस खिलाने का प्रकरण सामने आया है।

हमारे अंग्रेजी संस्करण नियो पॉलिटीको को दिए अपने बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि आज से करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आने वाले शहज़ाद व समीर के साथ टाइल्स लगाने का काम शुरू किया था। तब उस समय पीड़िता की उम्र 12 वर्ष थी। शहज़ाद जोकि एक बच्चे का पिता भी है उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फसा लिया व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के साथ शहज़ाद के दोस्त समीर व फरमान ने भी दुष्कर्म किया था जिसके बाद पीड़िता 15 वर्ष की आयु में गर्भवती हो गई।

आगे उन्होंने बताया कि डर के मारे उनकी बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। वहीं शहज़ाद ने लड़की का एक वर्ष पहले जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया था। वह उसे गौ मांस खाने को मजबूर करता था।

वहीं पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह सात महीने की गर्भवती हो गई तो उसके बाद भी शहज़ाद व उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सभी लोग उसे नींद की गोलिया देकर सोने को मजबूर कर देते थे।

परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब एकाएक पीड़िता की तबियत 17 जुलाई को बिगड़ गई। तबियत ख़राब होने पर डॉक्टर के पास ले जाने की ज़िद पर पीड़िता ने घरवालों को सारी बाते बताई।

वहीं इस घिनौने कृत्य के बाद पिता की तहरीर पर कुल साथ लोगो के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020, एससी एसटी व पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी शहज़ाद समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है।


नियो पॉलिटीको(फलाना दिखाना) को अब अपने कार्यो को जारी रखने के लिए हर माह करीब 2.5 लाख रूपए की आवश्यकता है। अन्यथा यह मीडिया पोर्टल अगस्त माह से बंद हो जायेगा। आप सभी पाठको से निवेदन है कि इस पोर्टल को जारी रखने के लिए हमारा सहयोग करें।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

+ posts

Vivek is an ordinary man who breaks unusual news.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इधर पंजाब अध्यक्ष बना रही थी कांग्रेस उधर मणिपुर अध्यक्ष का इस्तीफा, 8 MLA भाजपा में होंगे शामिल

Next Story

कोटा: अस्पताल में बेड शीट को लेकर कहासुनी में चाकू से हमला कर हत्या करने की कोशिश, 2 महिलाएं शायरा व रुबीना समेत 5 गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…