/

कोटा: अस्पताल में बेड शीट को लेकर कहासुनी में चाकू से हमला कर हत्या करने की कोशिश, 2 महिलाएं शायरा व रुबीना समेत 5 गिरफ्तार

कोटा: राजस्थान के कोटा स्थित एमबीएस अस्पताल में बीते दिनों चाकूबाजी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विकास पाठक, पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई को एमबीएसएच में हुई चाकूबाजी की घटना करने वाले मुल्जिमों को पकड़ने के लिये एक टीम का गठन किया गया था। जिसने प्रकरण में IPC की धारा 143, 307 में वांछित मुल्जिमों को कल गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई को सिद्धार्थ शर्मा (18) नामक युवक हड्डी रोग वार्ड में अपने पिता की देख भाल कर रहा था तथा पड़ोस मे शरफरीन नाम की महिला भर्ती थी उसकी देखभाल शायरा व रुबीना नाम की महिला कर रहीं थी तथा सिद्वार्थ की माँ व शायरा के बीच बेड शीट को लेकर कहासुनी हो गई थी।

इतने में साहिल अली (24), शाकिर अली (19), शाहरुख (20), सोहेल खान (19), शालीक (19) आये जिन्होने सिद्धार्थ शर्मा पर चाकू से वार किया जिससे युवक घायल हो गया उसके गम्भीर चोटें आई व आरोपियों ने युवक सिद्धार्थ के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की।

इस रिपोर्ट पर एक मुकदमा धारा 143, 307 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपियों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया जाने पर मुल्जिमों साहिल अली, शाकिर अली, शाहरुख खान व शायरा, रुबीना को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Previous Story

12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व जबरन गौ मांस खिलाने की घटना, 7 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Next Story

‘मन की बात’ कार्यक्रम से 4 सालों में हुई ₹21 करोड़ की कमाई, राज्यसभा में सरकार का जवाब

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…