सीएम के साले को कांग्रेस से मिला दिल गार्डन-गार्डन करने वाला दीवाली गिफ्ट

भोपाल : सूबे में इसी माह यानी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हरकतें अब अपने चरम पर हैं | सभी सियासी दल सत्ता में खुद की जगह बनाने के लिए सभी तरह की जोर आजमाइश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोंड रहे हैं |
ref: firstpost
सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों नें अपने कई उमीदवारों के नाम फ़ाइनल कर दिए हैं | जाहिर है कि दोनों दलों में टिकट वितरण को लेकर पार्टियों के अंदर ही गुत्थम गुत्थी भी होती है | इसी समय कोई अपना बेगाना और बेगाना अपना भी बन जाता है | ठीक यही चीजें एमपी में देखने को मिल रही हैं |
सूचियों के साथ सियासी बगावतों का दौर भी जारी : 
अक्सर सियासत में एक बात कही जाती है कि ” राजनीति में कोई अपना पराया नहीं होता ” यानी कि किसकी गेंद कब किसके पाले में चली जाए कोई भरोसा नहीं होता ? यही हाल सूबे के मुखिया शिवराज सिंह के अपने लोगों का भी है |
हाल ही में शिवराज के साले संजय सिंह नें पार्टी से बगावत किया था और जाकर कांग्रेस का हाँथ पकड़ा लिया था | और जब वो कांग्रेस में आए तो पार्टी नें उन्हें सादर गले भी लगाया | इसके अलावा चट उन्हें पार्टी नें दिवाली का बड़ा सियासी तोह्फ़ा भी दे दिया | हालांकि संजय सिंह जो कभी भाजपा के गुणों का बखान करते थे, वो अब पार्टी छोड़ते ही उसी पर ओले बरसानें लगे | उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि ” अब एमपी में राज की नहीं बल्कि नाथ की जरूरत है ” |
संजय सिंह को छिंदवाड़ा से मिली टिकट :
असल में शिवराज सिंह के साले के पार्टी से मुंह मोड़ने का कारण था कि वो अपनी मन पसंद सीट से चुनावी मैदान में उतरना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका अतः उन्होंने सीधे ही पार्टी से बगावत कर लिया |
source: congress’s twitter handle
अब कांग्रेस नें अपनी 29 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी बुधवार को जारी कर दी है जिसमें उन्हें छिंदवाडा जिले की वारासिवनी से मन पसंद सीट दी गई है | जोकि भाजपा के लिए जले में नमक छिड़कने वाली बात ही हो गई जबकि कांग्रेस के लिए इसे दोनों हाँथ में लड्डू कहा जा सकता है | खैर कांग्रेस की बात करें तो उसनें अब तक कुल 213 नाम फाइनल कर दिए हैं  और बांकी बचे 17 नामों की सूची भी जल्द देखने को मिल सकती है | जबकि भाजपा नें अब तक 2 ही सूची जारी की है |
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सपाक्स ने जारी की अपनी चौथी सूचि, भाजपा के बागी विधायक को टिकट

Next Story

कांग्रेस नें भाजपा छोंड़ो, टिकट पाओ का खेला एक और मास्टरस्ट्रोक

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…