साइना नेहवाल का 10 साल चोरी छुपे प्यार, उसी ब्वायफ्रेंड संग रचाई शादी

नईदिल्ली : अच्छा आपने वो वाला डायलाग तो सुना होगा कि ” जब प्यार किया तो डरना क्या ? ” हाँ तो हम भी उसी की बात कर रहे हैं कि 28 वर्षीय भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का लव अफेयर अब लव अफेयर नहीं रहा बल्कि उन्होंने अपने ही ब्वायफ्रेंड से जन्मों जन्मों का रिश्ता कायम कर लिया |

18 साल की उमरिया में प्यार, अब लंदन में चढ़ा परवान :

बैडमिंटन में विरोधियों को पस्त करने वाली साइना अब प्यार के मैदान में भी पास हो गई हैं उन्होंने लंदन में अपने 10 साल पुराने ब्वायफ्रेंड और उन्ही के खेल यानी बैडमिंटन के स्टार परुपल्ली कश्यप से 14 दिसंबर को व्याह रचाया |

उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम से शादी की तस्वीरें साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ” बेस्ट मैच आफ़ लाइफ, जस्ट मैरीड ” | 1990 में हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना की रिश्ते की खबर सोशल मीडिया में अक्सर फैंस पूंछते थे मगर उधर से कोई जबाब नहीं मनो नो कमेंट |

कोचिंग एकेडमी में मिले थे दोनों :

दोनों शटलर खिलाड़ी ठीक 10 साल पहले अपने कोच फुलेला गोपीचंद की हैदराबाद एकेडमी में मिले थे | वहीं से दोस्ती हुई बाद में दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त हो गए लेकिन कभी भी प्यार का खुक्ला इजहार नहीं किया यानी कि प्यार की ट्रेन दौड़ रही थी लेकिन पटरी के बाहर अंदर ग्राउंड तरीके से |

32 वर्षीय साइना के ब्वायफ्रेंड परुपल्ली भी 2018 के कामनवेल्थ में चैम्पियन रहे हैं, अर्जुन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं | वहीं साइना बैडमिंटन रैंकिंग की सबसे पहली टॉपर बनी थी वो भी एक महीने में 3 बार |  20 ख़िताब के साथ लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं |

Leave a Reply

Previous Story

ब्राह्मणो पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी मंत्री 21 हजार वोट से हारे

Next Story

एक साल तक मोबाइल से रहे दूर मिलेंगे 71 लाख ₹, ऐसे करे अप्लाई

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…