8 से 12 जनवरी के बीच NTA द्वारा ली गई थी परीक्षा :
देश व विदेश के 258 शहरों के 467 केन्द्रों में National Testing Agency यानी NTA नें JEE मेंस की परीक्षा कराई थी जिसमें पेपर-1 में 9,29,198 छात्रों नें पंजीकरण किया था और 8,74,469 छात्रों नें परीक्षा दी |
लेकिन यह पहली बार हुआ है कि रिजल्ट में अंकों को नहीं बल्कि % स्कोरिंग को मान्य किया गया है | इस रिजल्ट में 15 छात्रों नें पूरे 100% NTA अंक स्कोर किए हैं | और टॉपर बने हैं मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले ध्रुव अरोड़ा |

श्री जावड़ेकर नें बताया कि ” यह पहला पेपर था जबकि रैंक दूसरा पेपर जो अप्रैल 2019 में होगा उसके बाद ही रैंक की घोषणा की जाएगी| और पहली बार छात्रों के पास प्रदर्शन को सुधारने मौका भी है | ”
हमारी सफलता के पीछे परिवार व टीचर : टॉपर ध्रुव
इंदौर के रहने वाले ध्रुव नें इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों के साथ साथ बेहतरीन मार्गदर्शन को भी दिया है | उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है | और ये मेहनत किसी के कहने से नहीं की जा सकती इसकी प्रेरणा खुद से मिलती है| ”
बता दें कि ध्रुव के सर से माँ के प्यार का साया वर्षों पहले ही छिन चुका है और उनके पापा फर्मास्यूटिकल कंपनी में एक अफसर हैं |
ध्रुव नें बताया कि आगे वो रिसर्च में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं |