वायरल : सिसोदिया का विवादित बयान “बेकाम अधिकरियों को लात मारकर भगाया जाएगा”

गुना (एमपी) : मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का बृहस्पतिवार को एक कथित विवादित वीडियो वायरल हुआ है |

समाचर एजेंसी PTI के अनुसार वीडियो में वह धमकी दे रहे हैं कि जो अधिकारी-कर्मचारी लोगों का काम नहीं करेंगे, उन्हें लात मारकर बाहर कर दिया जाएगा।

सिसोदिया ने 31 दिसंबर को कथित तौर पर यह टिप्पणी तब की जब गुना जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र बमोरी के ग्राम हिनोतिया से आये लोगों ने इलाके में बिजली कटौती की शिकायत की।

वायरल हुए वीडियो में वह ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘जो अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा, उसको लात देकर बाहर कर दिया जाएगा।’’ इसके बाद वहां मौजूद लोग उनकी तारीफ में नारे लगाने लगे।

इस पर सिसोदिया से उनकी टिप्पणी जानने के लिए संपर्क करने के कई प्रयास किये गये, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Previous Story

अरुणांचल एसटी सूची में संशोधन पर कैबिनेट की मोहर, मिलेगा आरक्षण

Next Story

आंध्र सीएम का बड़ा ऐलान बेरोजगार ब्राह्मणों को दी जाएगी कार

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…