J&K: जवाब में भारतीय सेना नें कई पाक सैनिकों को उतारा मौत के घाट, 5 चौकियां भी स्वाहा

जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया | इसमें पाक सेना को लगातार फ़ायरिंग करने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है |

स्ट्राइक के बाद पाक सेना की बौखलाहट और सीजफायर :

मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक से पाक सेना पूरी तरह बौखला चुकी थी और कल तड़के से ही भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किए जा रही थी |

हालांकि फिर भारतीय सेना नें शुरू की जवाबी कार्रवाई और पाक सेना के हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया | आपको बता दें कि पाक के बालाकोट में एयरफोर्स नें जैश के आतंकी ठिकानों को कल ही स्ट्राइक करके तबाह किया है | इसमें जैश के 300 से अधिक आतंकी जोकि भारत में फिर से फिदायीन हमलों को अंजाम देने वाले थे अब फ़ोर्स नें उन्हें मौत के घाट उतार दिया |

भारतीय सेना की LOC में कार्रवाई, पाक सेना नें भुगता खामियाजा :

बुधवार तड़के आई air की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली कि जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के कई जवान मारे गए और कई घायल भी हुए हैं हालांकि संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है |

इस कार्रवाई में पाक को जान-माल दोनों का नुकसान उठाना पड़ गया क्योंकि भारतीय सेना नें जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की 5 चौकियां भी तबाह कर दी हैं |

बता दें कि कार्रवाई में LOC के पार सुंदरबनी पालिंग अला सेक्टर की चौकियां धराशायी हुई हैं | जिसमें पाक सेना के लगातार फायरिंग और गोलाबारी का भारतीय सेना नें जमकर पलटवार किया था |

इसके बावजूद भी भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है और दुश्मन की किसी भी नापाक करतूत को पलटवार करनें में एक सेकंड की देरी नहीं कर रही है |

Leave a Reply

Previous Story

मंत्री फवाद चौधरी का बयान ‘पाकिस्तान में नहीं रिलीज करेंगे कोई भी भारतीय फिल्म

Next Story

बड़ी खबर : भारतीय वायुसीमा में घुसे पाक के लड़ाकू विमान, सेना ने की भारी गोली बारी

Latest from सनसनाती खबर

दलितों ने आंबेडकर मंदिर के लिए तोड़ा माँ भवानी का मंदिर, विरोध करने पर छात्रा से बलात्कार का प्रयास व लगाया SC-ST एक्ट

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में कुछ दलितों द्वारा हिन्दू देवी के मंदिर को तोड़ने व…