
इस बात की पुष्टि खुद मेस्सी ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम के अकाउंट से शेयर की है। मेस्सी ने लिखा है कि ” मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और Cirque Du Soleil (मनोंरजन कंपनी) का आभार प्रकट कर रहा हूँ कि वे एक प्रोग्राम बनाना चाहते है जो मेरे जीवन पर और मेरे फुटबॉल के जूनून पर आधारित है।
यह पहला मौका नहीं है जब स्टार खिलाडियों पर इस प्रकार के ऐसे प्रोग्राम बनायें जा रहे हैं।
इससे पहले एक स्पेनिश निर्देशक Alex De La ने “मेस्सी” नामक एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसने फुटबॉल खेल के सूरज को उगने में बहुत मदद की।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर मेस्सी जो पांच बार “Ballon d” जीत चुके है और चार बार अपने फुटबॉल क्लब “बार्सिलोना” को चैंपियंस लीग जीता चुके है।