मोदी का वीडियो जारी कर AAP ने किया ट्वीट- ‘स्मृति जी! आपका ध्यान किधर है? आपका हीरो इधर है’, किया डिलीट

लखनऊ: देश में जारी कोरोना महामारी के बीच आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया।

बता दें कि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना प्रबंधन को लेकर एक लेख साझा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई की गति को तीव्र बनाए रखने एवं देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को जनवरी से ही सावधान किया जा रहा था। टेस्टिंग को बढ़ाने की सलाह के साथ-साथ केंद्र सरकार ने समय रहते राज्यों को लगातार सतर्क किया था।

उधर ईरानी के इस बयान पर विरोध जताने के लिए आम आदमी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 जनवरी 2021 का एक कथित वीडियो जारी किया। जिसके साथ में एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी कि स्मृति जी! आपका ध्यान किधर है? आपका हीरो इधर है।

हालांकि इस ट्वीट पर आपत्तिजनक होने के एहसास होते ही आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने उक्त ट्वीट को डिलीट कर डाला। वहीं अब इस ट्वीट पर यूजर आप पार्टी की आलोचना में भी उतर आए। वहीं सरकार में जनसम्पर्क रणनीतिकार झंकृत ओझा ने कहा कि कोई भी नारीवादी या महिला अधिकार कार्यकर्ता AAP द्वारा इस तरह के गलत पोस्ट के खिलाफ नहीं बोलेंगी।

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान: ED के नाम से फर्जी नोटिस जारी कर ऐंठता था पैसे, मुख्य सरगना इमरान गिरफ्तार

Next Story

“पिता ने कहा दुष्कर्म का दो झूठा बयान वर्ना घर से निकाल दूंगा”, SC-ST एक्ट में 8 वर्षो बाद युवक निर्दोष करार

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…