JNU के विरोध में उतरीं कंगना: दीपिका पर बोलीं- देश के टुकड़े करने वालों के साथ मैं नहीं

नईदिल्ली : दीपिका के JNU दौरे पर कंगना रनौत नें अब टुकड़े टुकड़े गैंग को कड़ा जवाब दिया है।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत नें दीपिका पादुकोण के हालिया JNU दौरे पर बड़ा बयान दिया है। 5 जनवरी को JNU में छात्रों के साथ एक नकाबपोश भीड़ द्वारा हमला के ख़िलाफ़ दीपिका JNU गई थीं। जहां दीपिका कन्हैया कुमार के आज़ादी भाषणों के साथ खड़ी हुईं। जिसके बाद से छपाक फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ और सोशल मीडिया पर लोगों ने बायकॉट अभियान भी चालू करा दिए थे।

वहीं अब कंगना रनौत नें JNU पर चुप्पी तोड़ी है, उनसे जब एक इंटरव्यू में दीपिका के JNU दौरे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि वो अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रही हैं, जो वो कर सकती हैं। वो बहुत अच्छी तरह जानती है कि वह क्या कर रही हैं। मुझे इस बारे में कोई राय नहीं देनी चाहिए कि वो क्या कर रही हैं। मेरे लिए यह कहना उचित नहीं होगा कि उन्हें ऐसा करना चाहिए था।”

आगे कंगना नें टुकड़े टुकड़े गैंग को लपेटते हुए कहा “मैं कह सकती हूं कि मैं क्या करना चाहती हूं। मैं निश्चित रूप से जो कुछ भी होता है पर टुकडे गैंग के समर्थन में नहीं जाती। मैं इस देश को विभाजित करने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करना चाहती हूँ। मैं देश में ऐसे लोगों को हौसला नहीं देना चाहती, जो जवान की शहादत होने पर जश्न मनाते हैं। मैं उनके साथ नहीं होना चाहती।”

Leave a Reply

Previous Story

‘लाखों कश्मीरी पंडितों को कहा गया, रातों रात अपनी बहन-बेटियों को छोड़के निकल जाओ’- कवि नें सुनाई डरावनी दास्ताँ

Next Story

‘उठो अनारकली, शाहीन बाग़ में लेटो 700 रुपए मिल रहे हैं’- BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया नें किया ट्वीट

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…