‘कंगना की बहन के ट्वीट को लिबरलों ने ‘नरसंहार’ बताया था पर बंगलौर हिंसा में चुप्पी’: बॉलीवुड एक्ट्रेस

मुंबई: बंगलुरू हिंसा पर जिन्होंने चुप्पी साधी है उनके अवसरवादिता को लेकर बॉलीवुड कलाकार ने सवाल दागा है।

बंगलुरू में हुई हिंसा को लेकर अब उपद्रवियों के खिलाफ मुखर होकर न बोलने वाले पर भी अब लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा ने भी चुप्पी साधने वाले लोगो पर हमला किया है।

कोइना ने बयान में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन के साथ हुए घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि “कंगना की बहन रंगोली के एक ट्वीट को ‘नरसंहार के लिए एक कॉल’ कहा गया था, उनका अकाउंट लिबरल्स द्वारा स्पैम किया गया था।”

आगे उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि “बैंगलोर जल रहा है, 100 आतंकवादियों ने एक घर पर हमला किया, पुलिस थानों में आग लगाई, पुलिस की पिटाई की गई। ट्विटर पर शांतिपूर्ण चुप्पी ! शर्म की बात है!”

गौरतलब है कि कल रात हिंसा भड़कने के बाद बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है और डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में कर्फ्यू भी लागू किया गया है। जबकि घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि “अपराधियों के खिलाफ आदेश जारी किए गए हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार ने सभी संभव कदम उठाए हैं। पत्रकारों, पुलिस, जनता पर हमला अस्वीकार्य है। सरकार ऐसे उकसावों और अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।”

गौरतलब है कि बंगलूरू में कल रात हुुुई हिंसा मेंकम से कम 3 से लोगों की मौत हो गई, पहले 110 लोग गिरफ्तार हुए और करीब 60 पुलिस कर्मी घायल हो गए।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

ईसाई धर्म न अपनाने को लेकर दलित महिला को ईंटो से गया पीटा, हाथ व पैर में आई गंभीर चोटें

Next Story

लॉक डाउन में हुई ख़राब आर्थिक हालत के कारण 24 साल के युवा पंडित ने दी जान, संस्कृत में करी थी MA

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…