रामायण, महाभारत के बाद अब ‘श्री कृष्णा’ का भी होगा पुनर्प्रसारण, प्रसार भारती ने दी जानकारी !

नईदिल्ली : रामायण महाभारत के बाद प्रसार भारती अब श्री कृष्णा के प्रसारण की तैयारी कर रहा है।

देश में कोरोना संकट के कारण लॉक डाउन है इसी को देखते हुए दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियल रामायण व महाभारत की शुरुआत की है।

लोगों की मांग पर शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल में ‘रामायण’ का पुन: प्रसारण शुरू हुआ।एक एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे, दूसरा शाम 9 बजे से रात 10 बजे तक। वहीं महाभारत भी DD भारती पर दोपहर 12 बजे व शाम 7 बजे प्रसारित की जाने लगी।

इसके बाद अब लोगों ने श्री कृष्णा के प्रसारण की मांग भी जोरों से उठाई। जिसपर प्रसार भारती के CEO शशि शेखर नें जानकारी दी है कि श्री कृष्णा के प्रसारण को लेकर काम किया जा रहा है।

आपको बता दें प्रसार भारती के दो भाग हैं एक आकाशवाणी और दूसरा दूरदर्शन है जो इनके कार्यक्रमों को लेकर काम करता है।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

एंकर चित्रा त्रिपाठी ने उठाई मांग- कोरोना संकट के बाद जनसंख्या नियंत्रण पर हो काम !

Next Story

बोले राजा भैया- ‘तबलीगी जमात के कारण एक बड़े हिस्से में फैला कोरोना’

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…