BJP में शामिल हुए अकाली नेता मंजिन्दर सिरसा

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनावों के पहले से भाजपा ने कभी अपनी ही सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। वरिष्ठ नेता मंजिन्दर सिंह सिरसा आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

शामिल होने के बाद सिरसा ने कहा कि देश के सिखों के सामने आज कई मुद्दे हैं। इसके अलावा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी धन्यवाद किया है।

इसके उपरांत सिरसा ने पार्टी कार्यालय में ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं नड्डा ने कहा कि मैं सिरसा का दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे यकीन है कि उनका अनुभव और कड़ी मेहनत भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Previous Story

6 वर्षो बाद फर्जी पाया SC-ST एक्ट का मुकदमा, 23 जाट निर्दोषो को कोर्ट ने किया रिहा

Next Story

CBSE की परीक्षा में पूछा गया ‘गुजरात दंगों’ पर सवाल, विरोध के बाद बोर्ड ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…